Gold Rate Today 11 January 2026: एक हफ्ते में सोना ₹4,640 महंगा, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 11 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज यानी 11 जनवरी को 24 कैरेट सोना ₹4,640 महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹4,250 तक बढ़ गई है।

new poster

Gold Rate Today 11 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज यानी 11 जनवरी को 24 कैरेट सोना ₹4,640 महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹4,250 तक बढ़ गई है। वहीं अगर मौजूदा रेट की बात करें राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,40,610 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती बनी हुई है और सोने का हाजिर भाव 4,479.38 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। 

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली1,28,9001,40,610
मुंबई1,28,7501,40,460
अहमदाबाद1,28,8001,40,510
चेन्नई1,28,7501,40,460
कोलकाता1,28,7501,40,460
हैदराबाद1,28,7501,40,460
जयपुर1,28,9001,40,610
भोपाल1,28,8001,40,510
लखनऊ1,28,9001,40,610
चंडीगढ़1,28,9001,40,610

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ा दी है। अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर बयानबाजी से निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सोना-चांदी सबसे आगे हैं इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए हालिया बयानों ने भी भू-राजनीतिक तनाव को और हवा दी है। डेनमार्क की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद बाजार में बेचैनी बढ़ी, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal 12 January 2026: सिंह जल्दबाजी न लें निर्णय, तुला को करियर में पदोन्नति के योग, कन्या-वृश्चिक दैनिक राशिफल

चांदी ने भी दिखाया दम

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी इस हफ्ते जबरदस्त छलांग लगाई है। महज एक सप्ताह में चांदी ₹19,000 प्रति किलो महंगी हो गई है। 11 जनवरी की सुबह चांदी का भाव ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 76.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

यह भी पढ़ें :  Breaking News Live Update 11 January: सोमनाथ की शौर्य यात्रा में शामिल हुए PM मोदी, अश्लील कंटेंट पर X का सख्त एक्शन, 600 अकाउंट डिलीट, तेहरान में हालात बेकाबू, सड़कों पर बढ़ता टकराव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article