Gold Rate Today 9 January 2026: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 9 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज लगातार तीसरे दिन सोने और दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

new poster 1 (100)

Gold  Rate Today 9 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज लगातार तीसरे दिन सोने और दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बीते दिनों तेज उछाल के बाद अब दोनों कीमती धातुओं सोने-चांदी के भाव नीचे आए हैं, जिससे बाजार में नरमी देखने को मिल रही है।

अगर सोने की बात करें, तो एक दिन की स्थिरता के बाद 24 कैरेट गोल्ड दो दिनों में प्रति 10 ग्राम करीब ₹3000 महंगा हुआ था, लेकिन अब लगातार तीन दिनों में इसमें ₹830 की गिरावट आई। वहीं 22 कैरेट सोना भी दो दिनों में ₹2750 चढ़ने के बाद अब तीन दिनों में ₹760 सस्ता हो गया है। आज यानी 9 जनवरी 2026 को 22 और 24 कैरेट दोनों सोने के दाम ₹10 प्रति 10 ग्राम घटे हैं। 

10 बड़े शहरों में आज सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,38,140₹1,26,640₹1,03,640
मुंबई₹1,37,990₹1,26,490₹1,03,490
कोलकाता₹1,37,990₹1,26,490₹1,03,490
चेन्नई₹1,39,080₹1,27,490₹1,06,390
बेंगलुरु₹1,37,990₹1,26,490₹1,03,490
हैदराबाद₹1,37,990₹1,26,490₹1,03,490
लखनऊ₹1,38,140₹1,26,640₹1,03,640
पटना₹1,38,040₹1,26,540₹1,03,540
जयपुर₹1,38,140₹1,26,640₹1,03,640
अहमदाबाद₹1,38,040₹1,26,540₹1,03,540

वहीं चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। तीन दिनों की तेजी के बाद बीते दो दिनों में चांदी के भाव ₹5100 प्रति किलो गिर चुके हैं।

चांदी कहां कितनी कीमत?

तीन दिनों की जोरदार तेजी के बाद अब चांदी की कीमतों में ठंडक आई है। दिल्ली में आज चांदी ₹2,51,900 प्रति किलो पर बिक रही है, जो कि ₹100 सस्ती हुई है। मुंबई और कोलकाता में ₹2,51,900 प्रति किलो और चेन्नई ₹2,71,900 प्रति किलो (देश में सबसे महंगी)।  

यह भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 9 January: आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से दखल न देने की अपील, अभिषेक मनु सिंघवी की दलील

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article