/bansal-news/media/media_files/2026/01/06/new-poster-1-87-2026-01-06-13-15-32.png)
Gold Price Today 6 January 2026: दुनिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन का असर अब सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज यानी 6 जनवरी लगातार दूसरे दिन दोनों धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम भी 10 रुपये बढ़े हैं। बीते दो दिनों की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 2,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव 2,210 रुपये तक चढ़ चुके हैं। यानी सोना खरीदने वालों को अब और गहरी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
10 बड़े शहरों में सोने के ताज़ा भाव (10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट गोल्ड | 22 कैरेट गोल्ड | 18 कैरेट गोल्ड |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,38,380 | ₹1,26,860 | ₹1,03,830 |
| मुंबई | ₹1,38,230 | ₹1,26,710 | ₹1,03,680 |
| कोलकाता | ₹1,38,230 | ₹1,26,710 | ₹1,03,680 |
| चेन्नई | ₹1,39,210 | ₹1,27,610 | ₹1,06,510 |
| बेंगलुरु | ₹1,38,230 | ₹1,26,710 | ₹1,03,680 |
| हैदराबाद | ₹1,38,230 | ₹1,26,710 | ₹1,03,680 |
| लखनऊ | ₹1,38,380 | ₹1,26,860 | ₹1,03,830 |
| पटना | ₹1,38,280 | ₹1,26,760 | ₹1,03,730 |
| जयपुर | ₹1,38,380 | ₹1,26,860 | ₹1,03,830 |
| अहमदाबाद | ₹1,38,280 | ₹1,26,760 | ₹1,03,730 |
चांदी भी लगातार दूसरे दिन महंगी
चांदी भी लगातार बढ़ती जा रही है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में चांदी 7,100 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। आज यानी 6 जनवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,48,100 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जिसमें आज ₹100 की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव ₹2,66,100 प्रति किलो पहुंच गया है।
हाल के दिनों का उतार-चढ़ाव
गौरतलब है कि पिछले साल के आखिरी तीन दिनों और नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी तक चार दिनों में चांदी 24 हजार रुपये सस्ती हो गई थी। लेकिन अब हालात पलटते नजर आ रहे हैं और कीमतें फिर ऊपर की ओर बढ़ रही हैं। मौजूदा हालात में सोना-चांदी एक बार फिर निवेशकों का भरोसा जीतते दिख रहे हैं, लेकिन आम खरीदारों के लिए ये तेजी जेब पर भारी पड़ रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें