Advertisment

Gold Rate Today 12 February: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें आज क्या है 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

Gold Rate Today 12 February: आज 12 फरवरी 2026 की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है.

author-image
Satya Sharma
gold

Gold Rate Today 12 February: आज 12 फरवरी 2026 की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. MCX पर अप्रैल वायदा वाला सोना आज सुबह 1,012 रुपये टूटकर 157,743 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी में 2,508 रुपये की ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. चांदी की कीमत आज 260,510 रुपये के स्‍तर पर है.

Advertisment

सोना-चांदी हुआ सस्ता 

चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 11 बजे के करीब वायदा भाव 0.33% गिरकर यानी 881 रुपये लुढ़कर 2,62,137 रुपये किलो हो गया। कल यानी बुधवार को चढ़कर 2,62,701 रुपये किलो हो गया था। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले कारोबारी दिन 2,64,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। 

जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,95,000 रुपये किलो हो गई। कल यानी बुधवार को 2,90,000 रुपये किलो थी। 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,66,449 रुपये किलो हो गई।

भोपाल में आज क्या है सोना-चांदी का भाव?

आज 12 फरवरी 2026 को भोपाल में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। 24 कैरेट (शुद्ध) सोने का भाव लगभग ₹15,665 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹14,368-₹14,580 प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है। वहीं, चांदी की कीमत 1 किलोग्राम के लिए लगभग ₹2,95,000-₹3,05,900 के बीच बनी हुई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today 11 Feb: सोना हुआ और महंगा, चांदी में आई गिरावट; जानें आज के ताजा रेट

Bhopal Gold Silver Rate Today Bhopal gold silver rate Gold silver rate gold silver Gold Rate Today 12 February
Advertisment
चैनल से जुड़ें