/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/new-poster-1-31-2026-02-03-15-17-07.jpg)
Gold Silver Prices Today 3 February 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में बीते 5 दिनों से लगातार रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही थी। आज यानी 3 फरवरी 2026 सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बनी सहमति के बाद बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है, जिसका असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है। कुछ ही घंटों में सोना और चांदी मिलकर 37,000 रुपए से अधिक महंगे हो गए हैं।
इससे पहले हालात ऐसे थे कि चांदी अपने रिकॉर्ड हाई 4.20 लाख रुपये प्रति किलो से करीब 2 लाख रुपए तक टूटने की कगार पर पहुंच गई थी। वहीं सोना भी 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर से फिसलकर करीब 1.43 लाख रुपए तक आ गया था। लगातार गिरावट के बाद आज बाजार में अचानक तेजी आने से निवेशकों का ध्यान फिर से खींच लिया है।
गिरावट के बाद फिर आई तेजी
29 जनवरी को ऑल-टाइम हाई छूने के बाद से ही सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। चांदी में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। 2 फरवरी को वायदा बाजार में कारोबार के दौरान चांदी में तीन बार लोअर सर्किट लगा था। इससे पहले 1 फरवरी, यानी बजट वाले दिन भी तीन बार लोअर सर्किट देखने को मिला। अब एक बार फिर बाजार में तेजी लौट ती नजर आ रही है।
चांदी 28,000 रुपये उछलकर 2.64 लाख के पार
3 फरवरी को दोपहर 1:40 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 28,572 रुपए की तेजी के साथ 2,64,833 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोना करीब 8,453 रुपए चढ़कर 1,52,443 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया।
बड़े शहरों में क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के भाव
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम 1.42 लाख से 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच बने हुए हैं।
दिल्ली: ₹1,42,640
मुंबई: ₹1,42,890
चेन्नई: ₹1,43,300
कोलकाता: ₹1,42,700
दिन चढ़ने के साथ और तेज हुई कीमतें
मंगलवार दोपहर 12 बजे तक मार्च डिलीवरी वाली चांदी 20,639 रुपये चढ़कर 2,56,900 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 7,300 रुपये की तेजी के साथ 1,51,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us