Advertisment

Gold Price Today 9 Feb 2026: सोने की गिरावट थमी, चांदी ने भी पकड़ी मजबूती, जानें आज के ताजा रेट

Gold Price Today 9 Feb 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से चल रही गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 - 2026-02-09T164245.444

Gold Price Today 9 Feb 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से चल रही गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। आज यानी सोमवार 9 फरवरी को सोना एक बार फिर तेज़ हो रहा है। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है, वहीं चांदी में भी गिरावट का दौर खत्म होता नजर आ रहा है।

Advertisment

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,58,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने में मजबूती दिखी और यह दिन के कारोबार में 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर तक पहुंच गया। वहीं चांदी ने करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,64,885 रुपये प्रति किलो का हाई छू लिया।

क्या कह रहे हैं  सोने को लेकर एक्सपर्ट?

सोने के आउटलुक को लेकर ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन ने बड़ा अनुमान जताया है। उन्होंने ने कहा कि बैंक का मानना है कि साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इसकी बड़ी वजह सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की लगातार बढ़ती मांग बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं, जिससे कीमतों को और सपोर्ट मिल सकता है।

देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली1,45,7501,58,990
मुंबई1,45,6001,58,840
अहमदाबाद1,45,6501,58,890
चेन्नई1,45,6001,58,840
कोलकाता1,45,6001,58,840
हैदराबाद1,45,6001,58,840
जयपुर1,45,7501,58,990
भोपाल1,45,6501,58,890
लखनऊ1,45,7501,58,990
चंडीगढ़1,45,7501,58,990
Advertisment

चांदी की कीमत में भी लौटी तेजी

वहीं चांदी में भी अब गिरावट का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। आज यानी 9 फरवरी को दिन के कारोबार में चांदी की कीमत 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार चला गया था। लगातार ऊंची कीमतों के चलते ज्वेलरी इंडस्ट्री में भी नए विकल्पों और डिजाइनों पर काम शुरू हो गया है, ताकि ग्राहकों को राहत दी जा सके। 

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 9 February: गले में इंफेक्शन और बुखार के चलते NCP प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती

Gold Price Today Gold Price Today 9 Feb 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें