Advertisment

Gold Price Today 8 March: एक हफ्ते में 5 हजार से अधिक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई इतनी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Price Today 8 March:  बीते एक हफ्ते से सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोने के दाम बढ़ जाते हैं, तो कभी अचानक से भाव गिर जाते हैं।

author-image
anjali pandey
new poster

Gold Price Today 8 March: बीते एक हफ्ते से सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोने के दाम बढ़ जाते हैं, तो कभी अचानक से भाव गिर जाते हैं। आज यानी 8 मार्च को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में मामूली सी गिरावट देखने को मिली है। अगर हम बीते एक हफ्ते की बात करें तो सोना 5060 रुपए सस्ता हुआ जबकि चांदी 10000 तक गिर गई है। 

Advertisment

देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट 

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली150150163800
मुंबई150000163640
अहमदाबाद150050163700
चेन्नई150000163640
कोलकाता150000163640
हैदराबाद150000163640
जयपुर150150163800
भोपाल150050163700
लखनऊ150150163800
चंडीगढ़150150163800

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमतें नीचे आई हैं। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना करीब 5,060 रुपए सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के दाम में लगभग 4,650 रुपए की कमी देखने को मिली है। 8 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,63,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई में यह लगभग 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,63,800 रुपए और 22 कैरेट  1,50,150 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,63,640 रुपए दर्ज किया गया। 22 कैरेट गोल्ड का भाव लगभग 1,47,690 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: International Womens Day: नारी के सशक्तिकरण से ही पुरुष का सशक्तिकरण संभव, उसकी क्षमताओं को विकसित होने का अवसर दें

चांदी की कीमतों में भी इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक हफ्ते में चांदी करीब 10,000 रुपए तक सस्ती हो गई है। आज 8 मार्च की सुबह चांदी का भाव लगभग 2,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है।

ये भी पढ़ें:  Indore Police: बदमाशों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाला हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर का एक्शन

Advertisment
Gold Price Today 8 March Gold Price Today
Advertisment
चैनल से जुड़ें