/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/new-poster-1-41-2026-02-08-12-30-43.jpg)
Gold Rate Today 8 February: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसने निवेशकों को चौंका दिया है। बजट से पहले तक जहां रॉकेट की रफ्तार से दाम बढ़ रहे थे वही अब तेजी से नीचे फिसलती नजर आ रहे हैं। बीता हफ्ते सोने-चांदी दोनों के लिए कमजोर साबित हुआ और इनके भाव अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए।
अचानक आए Gold-Silver Price Crash ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बीते पांच कारोबारी दिनों में चांदी अपने रिकॉर्ड ऑल-टाइम हाई स्तर से करीब ₹1.70 लाख प्रति किलो सस्ती हो गई, वहीं सोना भी ₹38,000 प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।
आज के लेटेस्ट Gold Rates (प्रति 10 ग्राम)
| गोल्ड क्वालिटी | कीमत (₹) |
|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹1,52,080 |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,48,430 |
| 20 कैरेट सोना | ₹1,35,350 |
| 18 कैरेट सोना | ₹1,23,190 |
| 14 कैरेट सोना | ₹98,090 |
चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट
चांदी ने पिछले साल से लेकर जनवरी 2026 तक जबरदस्त तेजी दिखाई थी। वहीं 29 जनवरी को 1 किलो चांदी पहली बार ₹4 लाख के पार पहुंची थी। तब ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। लेकिन इसके बाद से ही चांदी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में लगातार बिकवाली देखी गई, जो बीते हफ्ते और तेज हो गई। नतीजा यह हुआ कि चांदी अपने हाई से गिरकर ₹2,49,499 प्रति किलो तक आ गई। यानी निवेशकों को करीब ₹1,70,549 प्रति किलो का झटका लगा।
ये भी पढ़ें: PNB Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस की भर्ती शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
सोने के भी दाम हुए कम
चांदी की तरह ही सोने के निवेशकों के लिए भी पिछला सप्ताह अच्छा नहीं रहा। 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,93,096 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। हालांकि इसके बाद इसमें भी गिरावट शुरू हो गई। बीते शुक्रवार को सोने का वायदा भाव फिसलकर ₹1,55,050 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोना अपने हाई से करीब ₹28,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।
घरेलू बाजार में सस्ती हुई चांदी
सिर्फ MCX ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 2 फरवरी को 1 किलो चांदी का भाव: ₹2,59,500 दर्ज किया है। वहीं शुक्रवार को इसका क्लोजिंग भाव: ₹2,44,929 रहा।
इस तरह घरेलू बाजार में भी चांदी करीब ₹14,571 प्रति किलो सस्ती हो गई।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us