Gold Rate Today 7 February: सोने-चांदी में हल्की नरमी जारी, जानिए क्या हैं आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 7 February: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच घरेलू बाजार में आज यानी 7 फरवरी सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

new poster 1 (39)

Gold Rate Today 7 February: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच घरेलू बाजार में आज यानी 7 फरवरी सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना करीब 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। तो 18 कैरेट सोना 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

चांदी में भी आई कमजोरी

यदि हम चांदी की बात करें तो, इसकी कीमतों में भी नरमी देखी गई है। इसकी कीमत 100 रुपये गिरकर 2,74,900 रुपये प्रति किलो हो गई है। दिल्ली सराफा बाजार में चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां इसका भाव टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,49,499 रुपये प्रति किलो देखा गया।

MCX (वायदा भाव)

धातुडिलीवरीकीमत
चांदीमार्च₹2,49,499 / किलो
चांदीमार्च (लेटेस्ट)₹2,50,300 / किलो

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,56,750₹1,43,700₹1,17,600
मुंबईदिल्ली से कम
कोलकातादिल्ली से कम
चेन्नई/हैदराबाददिल्ली से कम

गिरावट की असली वजह क्या है?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल रहा है। डॉलर में मजबूती और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली की वजह से कीमती धातुओं में बिकवाली बढ़ी है। इसके साथ ही देश में फिलहाल शादी और त्योहारों का सीजन नहीं होने से मांग कमजोर बनी हुई है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में भी दामों पर दबाव दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal Update : भारत में अमेरिका के इन कृषि- डेयरी प्रोडक्ट के इंपोर्ट को मंजूरी, लेकिन इनको नहीं

IBJA के आंकड़े क्या कहते हैं?

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले सेशन में 24 कैरेट सोना 424 रुपये गिरकर 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। पहले यह 1,52,502 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 22 कैरेट सोना भी गिरकर 1,39,303 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। लगातार आंकड़े बता रहे हैं कि हालिया तेज़ी के बाद अब सोना-चांदी में तेज़ करेक्शन देखने को मिल रहा है। 

बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,750 रुपये/10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,43,700 रुपये/10 ग्राम रहा। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने के दाम दिल्ली के मुकाबले थोड़े कम हैं।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 7 February: BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिवसेना के संजय शंकर बनेंगे डिप्टी मेयर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में भनपुरी के डामर फैक्ट्री में भीषण आग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article