/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/new-poster-1-2026-03-03-13-27-14.jpg)
Gold Price Today India 3 March 2026: होली के मौके पर सर्राफा बाजार बंद है। लेकिन सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात की बात करें, खासतौर पर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर गोल्ड पर पड़ रहा है।
यदि आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट।
आज का गोल्ड रेट
IBJA के अनुसार प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,67,471 रुपए और 23 कैरेट ₹1,66,800 रुपए दर्ज किया गया। इसके साथ ही 22 कैरेट ₹1,53,403 और 18 कैरेट ₹1,25,603 रुपए दर्ज किया गया। 14 कैरेट गोल्ड ₹97,971 रुपए रहा। आज होली के कारण बाजार बंद है, इसलिए यही भाव मान्य रहेंगे।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹8,100 की तेजी के साथ ₹1,72,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोने का वायदा भाव 4.07% उछलकर ₹1,68,700 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
ये भी पढ़ें: MP शिक्षक पात्रता परीक्षा: TET पास कैंडिडेट्स को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल?
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 5,700 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ट्रेड कर रहा है। COMEX पर भी गोल्ड करीब 1% की तेजी के साथ 5,300 डॉलर के स्तर से ऊपर बना हुआ है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us