/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/new-poster-1-96-2026-02-22-10-22-01.jpg)
Gold Price Today 22 Feb 2026: देश में सोने चांदी की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यदि हम हफ्ते भर की बात करें तो वीकली बेसिस पर सोने चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली है। एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड 1530 रुपए महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1400 रुपए बढ़ा है। आज 22 फरवरी की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। तो मुंबई में 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर है।
वर्तमान की बात करें तो मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 159280 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं अहमदाबाद में 24 कैरेट का रेट 159330 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर न नफा है न नुकसान देखें को मिला।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 146,150 | 159,430 |
| मुंबई | 146,000 | 159,280 |
| अहमदाबाद | 146,050 | 159,330 |
| चेन्नई | 146,000 | 159,280 |
| कोलकाता | 146,000 | 159,280 |
| हैदराबाद | 146,000 | 159,280 |
| जयपुर | 146,150 | 159,430 |
| भोपाल | 146,050 | 159,330 |
| लखनऊ | 146,150 | 159,430 |
| चंडीगढ़ | 146,150 | 159,430 |
चांदी की कीमत
चांदी की बात करें तो आज यानी 22 फरवरी को चांदी 275000 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। वीकली बेसिस पर बात करें तो चांदी की कीमत में न नफा है न नुकसान। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस देखने को मिला है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का भाव 2,64,000 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us