/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/new-poster-1-88-2026-02-21-12-19-30.jpg)
Gold Rate Today 21 February 2026 : देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 20 फरवरी को चांदी में फिर तेजी देखने को मिली थी। आज यानी 21 फरवरी को भी दोनों ही धातुओं में तेजी बरकरार है। सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 157530 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी में भी गिरावट के बाद तेजी देखने को मिल रही है।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी के कारण घरेलू मार्केट में भी सोना उछला।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 22 कैरेट का भाव 144410 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 157380 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 144,260 | 157,530 |
| मुंबई | 143,460 | 157,380 |
| अहमदाबाद | 144,310 | 157,430 |
| चेन्नई | 144,260 | 157,380 |
| कोलकाता | 144,260 | 157,380 |
| हैदराबाद | 144,260 | 157,380 |
| जयपुर | 144,410 | 157,530 |
| भोपाल | 144,310 | 157,430 |
| लखनऊ | 144,410 | 157,530 |
| चंडीगढ़ | 144,410 | 157,530 |
चांदी की कीमत
वहीं लगातार आ रही गिरावट के बाद एक बार फिर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज 21 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 269900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस रहा। बतादें कि जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपए के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
IBJA के मुताबिक शुक्रवार शाम तक चांदी 2,50,314 रुपए प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई। वहीं 29 जनवरी को चांदी ने 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई पर थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने से चांदी में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us