/bansal-news/media/media_files/2026/01/22/new-poster-1-8-2026-01-22-14-07-36.jpg)
Gold Silver Price Crash: बीते कुछ समय से सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे थे। चांदी ने चमक देख तो आम जन की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच आज यानी गुरुवार को अचानक चांदी औंधे मुंह गिर पड़ी। 22 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज देखने को मिली। एक ही झटके में चांदी करीब ₹20,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई तो सोने के दाम भी ₹4,000 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है।
इस अचानक आई गिरावट के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा बड़ा संकेत माना जा रहा है।
खुलते ही बिखरी चांदी
MCX पर गुरुवार सुबह कारोबार शुरू होते ही सिल्वर प्राइस में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं बुधवार यानी 21 जनवरी को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹3,25,602 प्रति किलो पर बंद हुई। लेकिन गुरुवार सुबह यह गिरकर ₹3,05,753 प्रति किलो पर आ गई। यानी एक ही झटके में चांदी की कीमत ₹19,849 प्रति किलो सस्ती हो गई है।
चांदी के साथ-साथ सोने की चमक भी फीकी पड़ गई है। बुधवार को MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला सोना ₹1,52,862 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। जो गुरुवार सुबह गिरकर ₹1,48,777 प्रति 10 ग्राम पर आ दर्ज किया गया। यानी सोना ₹4,085 प्रति 10 ग्राम टूट गया।
| शुद्धता | बुधवार शाम | गुरुवार सुबह | कितना सस्ता |
|---|---|---|---|
| 24 कैरेट (999) | ₹1,54,227 | ₹1,51,499 | ₹2,728 |
| 23 कैरेट (995) | ₹1,53,609 | ₹1,50,892 | ₹2,717 |
| 22 कैरेट (916) | ₹1,41,272 | ₹1,38,773 | ₹2,499 |
| 18 कैरेट (750) | ₹1,15,670 | ₹1,13,624 | ₹2,046 |
| 14 कैरेट (585) | ₹90,223 | ₹88,627 | ₹1,596 |
क्यों टूटा Gold-Silver?
सोना-चांदी की कीमतों में आई इस तेज गिरावट का सीधा संबंध डोनाल्ड ट्रंप के हाल में आए बयानों से जोड़ बताया जा रहा है। बीते दिनों ट्रंप के टैरिफ धमकियों, वेनेजुएला और ईरान पर सख्त रुख और ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप को चेतावनी के कारण ग्लोबल टेंशन बढ़ गई थी। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की ओर दौड़े, जिससे इनके दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए। लेकिन अब ट्रंप के टोन में नरमी आई है। जिसका असर बाजार पर दिख रहा है।
बुधवार शाम चांदी ₹3,19,097 वहीं गुरुवार सुबह ₹3,03,584 रहा ,यानी चांदी ₹15,513 सस्ती हुई है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us