Gold Rate Today 4 December 2025: सोने में तेजी, चांदी में भी बढ़त; जानिए क्या है आज का रेट

Gold Rate Today 4 December 2025: सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 4 दिसंबर की सुबह सोने के भाव में बढ़त देखने को मिल रही है।

gold rate

Gold Rate Today 4 December 2025: सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 4 दिसंबर की सुबह सोने के भाव में बढ़त देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,30,740 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया है। मुंबई में भी 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,30,590 प्रति 10 ग्राम है।

सोने की कीमतों में यह तेजी मुख्य रूप से मजबूत वैश्विक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के कारण आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव फिलहाल $4,207.67 प्रति औंस है। आइए देखते हैं देश के कुछ प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट 

देश के अन्य प्रमुख शहरों का आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली1,19,8601,30,740
मुंबई1,19,7101,30,590
अहमदाबाद1,19,7601,30,640
चेन्नई1,19,7101,30,590
कोलकाता1,19,7101,30,590
हैदराबाद1,19,7101,30,590
जयपुर1,19,8601,30,740
भोपाल1,19,7601,30,640
लखनऊ1,19,8601,30,740
चंडीगढ़1,19,8601,30,740

दिल्ली में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: ₹1,30,740 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,19,860 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,30,590 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,19,710 प्रति 10 ग्राम

पुणे और बेंगलुरु

  • 24 कैरेट: ₹1,30,590 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,19,710 प्रति 10 ग्राम

सोने में और तेजी की उम्मीद

दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर घटाने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। यदि ऐसा हुआ, तो सोने में और तेजी देखी जा सकती है। दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं और निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने जैसी संपत्ति में निवेश बढ़ा देते हैं। फेडरल रिजर्व की FOMC मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने वाली है, जिसे निवेशक बड़े ध्यान से देख रहे हैं।

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी के भाव में भी बढ़त है। 4 दिसंबर की सुबह चांदी का भाव ₹1,91,100 प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $58.47 प्रति औंस है। सोने और चांदी की कीमतों पर देश के अंदर के फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट के रुझान का भी असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें :Gen Z Financial Trends: पैसा बचाने के तरीके में पुराने जेनरेशन को पीछे छोड़ रही है जेन-जी, ये आसान टिप्स जान चौक जाएंगे आप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article