Gold Price Today 31 Dec 2025: साल के आखिरी दिन सोने की चमक फीकी, चांदी भी टूटी, जानें आज के ताजा रेट

Gold Price Today 31 Dec 2025: बीतेकुछ समय से सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साल के आज आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर की सुबह घरेलू बाजार में सोने में गिरावट दर्ज की गई।

new poster 1 (71)

Gold Price Today 31 Dec 2025: बीतेकुछ समय से सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साल के आज आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर की सुबह घरेलू बाजार में सोने में गिरावट दर्ज की गई।  वहीं चांदी की कीमत भी फिसल गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली में सोना हुआ सस्ता

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,36,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,24,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का हाल

देश के बड़े महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दाम में कोई खास फर्क नहीं है। यहां 24 कैरेट सोना 1,36,190 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। 

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,24,9901,36,340
मुंबई1,24,8401,36,190
अहमदाबाद1,24,8901,36,240
चेन्नई1,24,8401,36,190
कोलकाता1,24,8401,36,190
हैदराबाद1,24,8401,36,190
जयपुर1,24,9901,36,340
भोपाल1,24,8901,36,240
लखनऊ1,24,9901,36,340
चंडीगढ़1,24,9901,36,340

 ये भी पढ़ें: नए साल पर आगरावासियों के लिए राहत: परिवहन निगम 19 नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, मथुरा के ये रूट भी शामिल, किराया भी हुआ कम

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। 31 दिसंबर की सुबह चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 75.85 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक, निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा लेकिन चांदी को मजबूत औद्योगिक मांग से सपोर्ट मिल रहा है। खासकर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में डिमांड लगातार बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें:  2026 Astrology Predictions: कैसा रहेगा नया साल, देश-दुनिया से लेकर आम जीवन पर क्या होगा असर, जानें क्या कहती हैं ग्रहों की चाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article