Gold Rate Today 27 November : गिर गया सोने का भाव, चांदी भी सस्ती, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट की आज की कीमत

Gold Rate Today 27 November: देश में दो दिनों की लगातार बढ़त के बाद आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। निवेशक और गहने खरीदने वालों के लिए यह राहत भरी खबर है।

gold

सोने की कीमत में गिरावट 

सुबह 10 बजे के आसपास MCX पर सोने की कीमत में करीब ₹420 प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। वहीं चांदी ₹395 प्रति किलो फिसल गई। आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹435 प्रति 10 ग्राम टूटकर ₹1,27,336 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

  • आज का लो: ₹1,27,114 प्रति 10 ग्राम
  • आज का हाई: ₹1,27,336 प्रति 10 ग्राम

इस मामूली गिरावट के बाद सोना पिछले दो दिन की तेजी से थोड़ा पीछे आ गया है।

आपके शहर में सोने और चांदी का ताज़ा रेट

शहरसोने का भाव (10 ग्राम)चांदी का भाव (1 किलो)
पटना₹125,840₹161,490
जयपुर₹125,890₹161,560
कानपुर₹125,900₹161,580
लखनऊ₹125,900₹161,580
भोपाल₹126,000₹161,710
इंदौर₹126,000₹161,710
चंडीगढ़₹125,870₹161,540
रायपुर₹125,820₹161,480

चांदी की कीमत में भी गिरावट

MCX पर सुबह 10 बजे 1 किलो चांदी का भाव ₹1,64,722 प्रति किलो दर्ज किया गया। आज ₹233 प्रति किलो गिरावट हुई है। आज चांदी ने ₹1,64,055 प्रति किलो का लो और ₹1,64,933 प्रति किलो का हाई स्तर छुआ है। 

ये भी पढ़ें : VIT Bhopal Update: नेहा के पिता ने की फीस लौटाने की मांग, छात्र बोले- 8 दिसंबर तक छुट्टी, इसी दिन से एग्जाम, असमंजस में स्टूडेंट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article