Gold Rate Today: सोना हर दिन बना रहा नया रिकॉर्ड, 1.40 लाख के पार हुआ गोल्ड, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 27 Dec: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी 27 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,40,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

new poster 1 (67)

Gold Rate Today 27 Dec: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी 27 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,40,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं मुंबई में भी गोल्ड की कीमत 1.40 लाख रुपये के पार निकल चुकी है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। घरेलू बाजार में इस साल अब तक सोना करीब 80.24 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। 

दिल्ली में सोने का आज का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,40,180 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,28,510 प्रति 10 ग्राम है।  मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,40,003 प्रति 10 ग्राम दर्ज किय गया। 22 कैरेट सोना ₹1,28,360 प्रति 10 ग्राम रहा। पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव  लगभग समान हैं। 24 कैरेट ₹1,40,003 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट: ₹1,28,360 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।  

आगे और बढ़ेगा सोना?

गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि अगले साल दिसंबर तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसकी बड़ी वजह दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार गोल्ड की खरीदारी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बताई जा रही है।

चांदी भी रिकॉर्ड पर

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। 27 दिसंबर को चांदी का भाव बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। इस साल अब तक घरेलू बाजार में चांदी करीब 163.5 प्रतिशत महंगी हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 75.63 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update: जापान में एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! 50 से ज्यादा गाड़ियां टकराई, आग लगने से एक की मौत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article