/bansal-news/media/media_files/2025/11/23/gold-rate-today-2025-11-23-11-18-58.png)
Gold Rate Today 23 November: देश में इन दिनों सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा। इसी बीच आज फिर सोने की कीमतें बढ़ देखने को मिली। वीकली बेसिस पर 24 कैरेट सोना ₹760 महंगा हो गया है, वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹700 बढ़ गया है। 23 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,25,990 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,15,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4061.91 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के बड़े शहरों में आज के ताज़ा रेट
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,25,990 प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोना ₹1,15,500 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
इन शहरों में 22 कैरेट सोना ₹1,15,350 प्रति 10 ग्राम और
24 कैरेट सोना ₹1,25,840 प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु
यहाँ भी 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,840 प्रति 10 ग्राम है,
जबकि 22 कैरेट सोना लगभग इसी के आस-पास उपलब्ध है।
आज के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 115500 | 125990 |
| मुंबई | 115350 | 125840 |
| अहमदाबाद | 113690 | 124020 |
| चेन्नई | 115350 | 125840 |
| कोलकाता | 115350 | 125840 |
| हैदराबाद | 115350 | 125840 |
| जयपुर | 115500 | 125990 |
| भोपाल | 113690 | 124020 |
| लखनऊ | 115500 | 125990 |
| चंडीगढ़ | 115500 | 125990 |
क्या सोना खरीदने का यह अच्छा समय है?
पिछले एक महीने में सोना लगभग ₹8,000 तक सस्ता हुआ है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट और ब्याज दरों के रुझान आने वाले दिनों में सोने की दिशा तय करेंगे।
चांदी की कीमत में गिरावट
सोने के मुकाबले चांदी इस हफ्ते कमजोर रही है। एक सप्ताह में चांदी ₹5,000 गिरकर ₹1,64,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में भी चांदी का भाव घटकर 49.56 डॉलर प्रति औंस हो गया है। देश में सोना और चांदी दोनों की कीमतें घरेलू और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं।
ये भी पढ़ें : Rajnandgaon Illegal Dhan Kharidi Seized : राजनांदगांव में 3859 क्विंटल अवैध धान जब्त, कोचियों और बिचौलियों पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें