Gold Price Today 20 Dec: सोने की रफ्तार पर लगी लगाम, चांदी भी फिसली, जानें आज के ताजा भाव

Gold Price Today 20 Dec: देशभर में सोने चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार आ रही तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। शनिवार 20 दिसंबर की सुबह घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है।

new poster 1 (51)

Gold Price Today 20 Dec: देशभर में सोने चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार आ रही तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। शनिवार 20 दिसंबर की सुबह घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,34,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में भी कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,34,320 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोना ₹1,23,140 प्रति 10 ग्राम रहा।  मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं।  यहां 22 कैरेट ₹1,22,990 प्रति 10 ग्राम रहा। तो  24 कैरेट ₹1,34,170 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पुणे और बेंगलुरु में भी आज 22 कैरेट ₹1,22,990 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट ₹1,34,170 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,23,1401,34,320
मुंबई1,22,9901,34,170
अहमदाबाद1,23,6601,34,900
चेन्नई1,22,9901,34,170
कोलकाता1,22,9901,34,170
हैदराबाद1,22,9901,34,170
जयपुर1,23,1401,34,320
भोपाल1,23,6601,34,900
लखनऊ1,23,1401,34,320
चंडीगढ़1,23,1401,34,320

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज फीकी पड़ी है। आज चांदी का भाव ₹2,08,900 प्रति किलो दर्ज किया गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय कीमत 65.85 डॉलर प्रति औंस रही। हालांकि, इस साल अब तक चांदी की कीमतों में करीब 126% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की जा चुकी है। जानकारों का कहना है कि चांदी की सप्लाई लगातार पांचवें साल कम हो रही है, जिससे आने वाले समय में इसमें फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:  Weekly Horoscope 22-28 December 2025: धनु को व्यापार में धन लाभ के योग, मकर को कचहरी के कार्यो में मिलेगी सफलता, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article