/bansal-news/media/media_files/2026/01/02/new-poster-1-77-2026-01-02-12-38-14.png)
Gold Price Today 2 January 2026: नए साल की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। शुक्रवार 2 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़े हुए नजर आए। वैश्विक बाजार में गोल्ड 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 4,351.70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं सिल्वर में 2 फीसदी की जोरदार उछाल देखने को मिली है। यह 72.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।
आज का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|
| दिल्ली | 123,960 | 135,220 |
| मुंबई | 123,810 | 135,070 |
| अहमदाबाद | 123,860 | 135,120 |
| चेन्नई | 123,810 | 135,070 |
| कोलकाता | 123,810 | 135,070 |
| हैदराबाद | 123,810 | 135,070 |
| जयपुर | 123,960 | 135,220 |
| भोपाल | 123,860 | 135,120 |
| लखनऊ | 123,960 | 135,220 |
| चंडीगढ़ | 123,960 | 135,220 |
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 7,000 रुपए की उछाल देखने को मिली है। यह एमसीएक्स पर 2.43 लाख रुपये प्रति किलो के पार कारोबार कर रही है। वहीं सोने के भाव में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सुबह करीब 11:25 बजे, मार्च 2026 वायदा के लिए चांदी 7,468 रुपये चढ़कर 2,43,341 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इसी तरह फरवरी वायदा के लिए सोना 1,011 रुपये की तेजी के साथ 1,36,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।
चांदी फिर उछली 7,000 रुपए
सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को दोनों कीमती धातुएं मजबूत होकर उभरीं। चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 7,000 रुपये की उछाल आई है और यह एमसीएक्स पर 2.43 लाख रुपये प्रति किलो के पार कारोबार कर रही है। वहीं सोने के भाव में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें