Gold Rate Today 14 Dec: रविवार को स्थिर रहे सोने के भाव, चांदी धड़ाम, एक झटके में ₹9,000 हुई सस्ती, जानिए आज का ताजा रेट

Gold Rate Today 14 Dec: देशभर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार 14 दिसंबर को दामों में स्थिरता नजर आ रही है। सोने की कीमतें अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों से सीधे प्रभावित होती हैं।

new poster 1 (40)

Gold Rate Today 14 Dec: देशभर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार 14 दिसंबर को दामों में स्थिरता नजर आ रही है। सोने की कीमतें अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों से सीधे प्रभावित होती हैं। भारत में त्योहारों, शादियों और शुभ अवसरों पर सोने की खरीद तेज हो जाती है। मांग बढ़ने लगती है और सप्लाई सीमित रहने पर दामों में मजबूती आना स्वाभाविक है। व्यापारी भी इसी ट्रेंड को देखते हुए कीमतें तय करते हैं। 

देश के प्रमुख शहरों में सोना (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,33,360₹1,22,260₹1,00,060
मुंबई₹1,33,210₹1,22,110₹99,910
कोलकाता₹1,33,210₹1,22,110₹99,910
चेन्नई₹1,34,960₹1,23,710₹1,03,310
जयपुर₹1,33,360₹1,22,260₹1,00,060
लखनऊ₹1,33,360₹1,22,260₹1,00,060
अहमदाबाद₹1,33,260₹1,22,160₹99,960
इंदौर₹1,33,260₹1,22,160₹99,960
चंडीगढ़₹1,33,360₹1,22,260₹1,00,060

2 लाख के पार पहुंचते ही चांदी हुई धड़ाम

बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि MCX पर पहली बार यह 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। लेकिन इस रिकॉर्ड स्तर को छूते ही बाजार में अचानक मुनाफावसूली शुरू हो गई और चांदी की कीमतें तेजी से फिसल गईं। कुछ ही देर में Silver Price अपने हाई से करीब 9,000 रुपये तक टूट गई। 

ये भी पढ़ें : Breaking News Live Update: U19 Asia Cup 2025; पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी, दुबई में शुरू हुआ महामुकाबला  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article