Advertisment

Oscars Awards 2022: ''छेल्लो शो'' और ''नातू नातू'' गाने को मिला नॉमिनेशन, जानिए पूरी खबर

author-image
Bansal News
Oscars Awards 2022:  ''छेल्लो शो'' और ''नातू नातू'' गाने को मिला नॉमिनेशन, जानिए पूरी खबर

नई दिल्ली। Oscars Awards 2022 आगामी ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित भारतीय फिल्म ''छेल्लो शो'', चर्चित फीचर डॉक्यूमेंट्री ''ऑल दैट ब्रीथ्स'', लघु डॉक्यूमेंट्री ''द एलिफेंट व्हिस्परर्स'' और ब्लॉकबस्टर फिल्म ''आरआरआर'' के गीत ''नातू नातू'' को 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

10 कैटेगरी में फिल्म की घोषणा 

‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने 10 श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री आदि की घोषणा की, जिनमें डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म, लघु डॉक्युमेंट्री फिल्म, अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर), म्यूजिक (ओरिजिनल सांग), एनिमेटेड लघु फिल्म, लाइव एक्शन लघु फिल्म, ध्वनि और दृश्य प्रभाव शामिल हैं। पान नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म “छेल्लो शो” (अंग्रेजी शीर्षक “लास्ट फिल्म शो”) सिनेमा के प्रेम में डूबे सौराष्ट्र के एक गांव के युवा लड़के की कहानी है।

जाने किन गानों को मिली जगह

अकादमी पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “छेल्लो शो” का मुकाबला 14 अन्य फिल्मों से होगा, जिनमें ''अर्जेंटीना, 1985'' (अर्जेंटीना), ''डिसीजन टू लीव'' (दक्षिण कोरिया), ''ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट'' (जर्मनी), ''क्लोज'' (बेल्जियम) और ''द ब्लू काफ्तान''(मोरक्को) शामिल हैं। “आरआरआर” के “नातु नातु” गाने को सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजिनल सांग) श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस गीत का मुकाबला भी 14 अन्य गानों से होगा, जिनमें “अवतार : द वे ऑफ वॉटर” का “नथिंग इज लॉस्ट (यू गिव मी स्ट्रेंथ)”, “ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर” का “लिफ्ट मी अप”, “गुइलेर्मो डेल टोरोज पिनोचियो” का “सियाओ पापा” और “टॉप गन : मेवरिक” का “होल्ड माई हैंड” और “व्हेयर द क्रैडैड्स सिंग” का “कैरोलाइना” शामिल है।

sag awards 2022 squid game sag awards 2022 full show sag awards 2022 Oscars Awards 2022 oscars 2022 winners oscars 2022 red carpet oscars 2022 nominations oscars 2022 live oscars 2022 oscars oscar 2022 winners Oscar chris rock oscars 2022 awards award show academy awards 2022 predictions academy awards 2022 opening academy awards 2022 live academy awards 2022 abc academy awards 2022 academy awards 94th academy awards 2022 oscars 2022 academy awards
Advertisment
चैनल से जुड़ें