Advertisment

Orions School में ABVP का बवाल: परिषद में स्टूडेंट्स को शामिल कराने मांगा पैसा, नहीं दिया तो स्कूल डायरेक्टर को पीटा

Orion School ABVP Vivad: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्राइवेट स्‍कूल में गुंडागर्दी का एक मामला सामनें आया है।

author-image
Aman jain
Orions School में ABVP का बवाल: परिषद में स्टूडेंट्स को शामिल कराने मांगा पैसा, नहीं दिया तो स्कूल डायरेक्टर को पीटा

Orion School ABVP Vivad: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्राइवेट स्‍कूल में गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है।

Advertisment

ये मामला भोपाल के ओरॉयन इंटरनेशनल स्कूल बावड़िया कला का है। ओरॉयन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्‍टर ज्ञानेन्‍द्र भटनागर ने बंसल न्यूज को बताया कि आज यानी गुरुवार को दोपहर के समय स्‍कूल में ABVP के 7 कार्यकर्ता आए।

इन्‍होंने स्‍कूल में 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों की सूची मांगी। सूची देने के बाद सभी ABVP के कार्यकर्ता स्‍कूल (Orion School  ABVP Vivad) से ही सभी छात्रों का सदस्‍यता शुल्‍क मांगने लगे।

स्‍कूल के द्वारा सदस्‍यता शुल्‍क न दिए जाने पर इन्‍होंने विवाद किया और मारपीट की है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1816410354412335213

स्‍कूल में की मारपीट

ओरॉयन इंटरनेशनल स्कूल बावड़िया कला के डायरेक्‍टर ने बताया है कि सदस्‍यता शुल्‍क न देने पर सभी ABVP के कार्यकर्ताओं ने स्‍कूल में मारपीट की और चारों तरफ तोड़ फोड़ भी की।

publive-image

इस सब के बीच मेरा बेटा अभिनव आया जो कि स्‍कूल का काम काज भी देखता है। इन ABVP के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मार-पीट की इसमें एक कांच टूटा और मेरे बेटे का हाथ इस टूटे कांच से बुरी तरह से कट गया है। बेटे को हॉस्पिटल ले गए हैं।

शाहपुरा थाने में की शिकायत

इस हुए हमले के बाद अभिनव भटनागर थाने पहुंचे, वहां पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जेपी अस्पताल भेजा है।

Advertisment

पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा किन धाराओं में एफआईआर दर्ज करना है।

घटनाक्रम के बाद आरोपियों के स्कूल से निकलते हुए वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1816414477530616079

ABVP ने कहा- सारे आरोप झूठे

बंसल न्यूज डिजिटल को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के भोपाल महानगर मंत्री शिवम जाट ने बताया कि परिषद के कार्यकर्ताओं पर लगाये गए सारे आरोप झूठे हैं।

Advertisment

परिषद के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के तहत स्कूल जरुर गये थे, लेकिन इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को पहले ही दे दी गई थी।

स्टूडेंट की लिस्ट और प्रबंधन से सदस्यता शुल्क वसूलने के आरोपों को नकारते हुए शिवम जाट ने बताया कि पहले स्कूल के डायरेक्टर ने कार्यकर्ता को चांटा मारकर बाहर कर दिया और गेट जोर से लगा दिया। इससे कांच टूटा। डायरेक्टर अंदर थे और कार्यकर्ता बाहर।

टूटे कांच से उनका हाथ कटा होगा, इसमें किसी कार्यकर्ता का कोई हाथ नहीं है। हम जल्द ही इस मामले में विस्तृत प्रेसनोट जारी करने वाले हैं।

Advertisment

ACP मयूर खंडेलवाल (IPS) दी जानकारी

ACP मयूर खंडेलवाल ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिसकी गलती होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने दिया बयान

आशुतोष चौकसे ने कहा पूरे प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्कूलों में जाकर जबरदस्ती सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जोकि पूर्णतः अनुचित है क्योंकि स्कूली अवस्था में स्कूल के छात्र 5 साल से 15 साल की उम्र में होते है।

Advertisment

इस समय छात्रों को अच्छा आचरण सीखने के बजाय एबीवीपी गलत तरीके जबरदस्ती गुंडागर्दी कर करना सीखा रही है एवं मासूम बच्चों के बीच गलत सन्देश दे रही है।

सदस्यता अभियान के नाम पर सरकार एवं आरएसएस के इशारे पर एबीवीपी महज स्कूली बच्चों का राजनीतीकरण करना चाहती है।

यह भी पढ़ें- MP Guest Teacher: 7 अगस्त तक होगी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, शासन ने जारी किया आदेश, पर है एक बड़ी अड़चन

Advertisment
चैनल से जुड़ें