Advertisment

भोपाल से उज्जैन पहुंचा नए मास्टर प्लान का आदेश, लंबे समय से अटका था, बढ़ेगी विकास की रफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन के विकास के लिए लंबे समय से अटके हुए मास्टर प्लान को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर लागू कर दिया गया।

author-image
Bansal News
भोपाल से उज्जैन पहुंचा नए मास्टर प्लान का आदेश, लंबे समय से अटका था, बढ़ेगी विकास की रफ्तार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के विकास के लिए बनाए गए मास्टर प्लान का आदेश भोपाल से उज्जैन पहुंच चुका है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर लंबे समय से अटके हुए इस मास्टर प्लान को अब सरकार की ओर से लागू कर दिया गया है।

Advertisment

कलेक्टर ने दी जानकारी

भोपाल से उज्जैन पहुंचे इस मास्टर प्लान के आदेश की जानकारी खुद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के विकास के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। उन्हीं के आदेश पर अब जिले के लिए नया मास्टर प्लान लागू किए जाने के आदेश पहुंच चुके हैं।

विकास की रफ्तार बढ़ सकेगी

यहां बता दें कि नए मास्टर प्लान का आदेश पहुंचने के बाद अब उज्जैन के विकास की रफ्तार काफी तेज गति से आगे बढ़ सकेगी। जारी किए गए आदेश के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से उज्जैन का नया मास्टर प्लान लागू कर दिया गया है।

कई विकास कार्य लंबित पड़े थे

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक मास्टर प्लान की वजह से जिले के कई विकास कार्य लंबित पड़े हुए थे। लेकिन अब सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा महाकाल लोक में चल रहे दूसरे चरण के कार्य के लिए 31 जुलाई तक पूरा किए जाने के साथ ही नया मास्टर प्लान लागू करए जाने से विकास को और भी गति मिल सकेगी।

Advertisment

मुद्दा कई बार उठाया गया

जानकारी के मुताबिक नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष में उज्जैन के नए मास्टर प्लान का मुद्दा कई बार उठाया गया, जिसके बाद उन्होंने इस ओर ध्यान देते हुए इसे लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि, इसके लिए पहले ही नगरीय प्रशासन मंत्री ने इस संबंध में संकेत दे दिए थे।

नक्शा मिलने के बाद काम होगा शुरू

अब धार्मिक नगरी उज्जैन में मास्टर प्लान लागू किए जाने के बाद जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम के विकास कार्यों में गति आ सकेगी। अब नए मास्टर प्लान के नक्शे और अन्य जानकारी मिल जाने के बाद जिले में काम शुरू हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- 

आज का मुद्दा: ध्यान भटका रहे दिग्गी! चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह का गेम प्लान

Advertisment

MP CG कांग्रेस की बैठक अब दिल्ली में 29 मई को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Naya Sansad Bhavan: अगरतला से आए बांस से हुई न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग की फ्लोरिंग, जानें त्रिपुरा बांस की खासियतें

Urban Administration Minister Bhupendra Singh UJJAIN NEW MASTER PLAN order madhya pradesh COLLECTOR KUMAR PURUSHOTTAM CM Shivraj Singh Chouhan
Advertisment
चैनल से जुड़ें