Advertisment

Anganwadi Demonstration Update : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के लिए बजट में क्या करेगी सरकार, टिकी हैं निगाहें

Anganwadi Demonstration Update : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के लिए बजट में क्या करेगी सरकार, टिकी हैं निगाहें,

author-image
Bansal News
Anganwadi Demonstration Update : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के लिए बजट में क्या करेगी सरकार, टिकी हैं निगाहें

Anganwadi Demonstration Update

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का भी उनपर किसी तरह का असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं पूरे विश्वास के साथ अब भी धरना-प्रदर्शन करने में लगी हुई हैं।

Advertisment

Chhattisgarh Anganwadi

छत्तीसगढ़ के रायपुर में तूता धरना स्थल पर हजारों की संख्या में कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं धरना प्रदर्शन कर नारे लागा रही हैं। इस दौरान यहां प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से नवा रायपुर के धरना स्थल पहुंचकर इक्कठी हुईं और प्रदर्शन किया।

Demonstration of Anganwadi workers

बताया गया है कि प्रदेशभर से अपनी मांगे मनवाने के लिए करीब एक लाख से भी ज्यादा आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता और सहायिकाएं यहां प्रदर्शन करने में जुटी हुईं है। यहां से वे प्रदेश के आने वाले बजट पर भी निगाहें जमाएं हुए हैं।

Anganwadi worker and helper

बता दें कि धरना कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए 13 फरवरी के दिन धरना प्रदर्शन बंद कर वापस काम पर लौटने के कड़े निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इन निर्देशों का भी उनपर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है।

Advertisment

publive-image

Honorarium of Anganwadi workers

फिल्हाल सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। धरना स्थल पर एकत्रित होकर सभी अपनी 6 मांगों के लिए प्रदेश के बजट में पूरा किए जाने की राह देख रही हैं।

CG Anganwadi honorarium hike

हालांकि, बीते दिनों छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में जल्द ही बढ़ोत्तरी किए जाने की जानकारी भी सूत्रों से मिली थी। जानकारी दी गई थी कि इससे संबंधित प्रस्ताव महिला बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग को भेजा है, जिसमें कहा गया है कि कलेक्टर दर पर मानदेय में वृद्धि की जाए।

Anganwadi CG Vidhansabha

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अनुकम्पा संघ और अनियमित कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा भी बते दिनों बीजेपी विधायकों ने छत्तीसगढ़ के बजट सत्र के दौरान सदन में उठाया गया था। इस मुद्दे पर विपक्ष स्थगन लाया था।

Advertisment
raipur proposal sent Honorarium of Anganwadi workers Demonstration of Anganwadi workers and assistants Chhattisgarh Anganwadi Chhattisgarh CG VidhanSabh​a issue Anganwadi workers CG Anganwadi honorarium hike Anganwadi workers Anganwadi worker and helper Anganwadi honorarium hike Anganwadi honorarium
Advertisment
चैनल से जुड़ें