Advertisment

MP में काले सोने पर छाई सफेद फूलों की चादर: अफीम के पौधे पर आए छोटे-छोटे डोडे, किसान खुश, लेकिन अब भी एक टेंशन

Opium Good Crop Neemuch: MP के नीमच में अफीम फसल यानी काले सोने पर सफेद फूलों की चादर सी छा गई है। पौधे पर छोटे-छोटे डोडे भी आने लगे हैं। इससे किसान खुश हैं वहीं पशु-पक्षियों से बचाने की चिंता भी है

author-image
BP Shrivastava
Opium Good Crop Neemuch

रिपोर्ट- कमलेश सारडा

Opium Good Crop Neemuch: मध्यप्रदेश के मालवा-मेवाड़ की महत्वपूर्ण अफीम की फसल, जिसे 'काले सोने' (Black Gold) के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों यह अफीम की फसल अपने पूरे यौवन पर है।

Advertisment

publive-image

यहां अफीम के पौधों पर सफेद फूलों की चादर छाई हुई है तो वही अब इस पर धीरे-धीरे डोडे भी आना शुरू हो गए है। जिसके बाद अब किसानों के चहरे खिल उठे हैं।

publive-image

किसानों को शानदार फसल आने से चिंता भी बढ़ गई है। अफीम किसान फसल को पशु-पक्षी सहित जंगली जानवरों से बचाने के लिए कई तरह के जतन भी कर रहे है।

publive-image

अफीम की फसल के चारों ओर तार फेंसिंग करने के साथ ही नेट, झाड़ियां भी लगाई गई हैं। ताकि इनको पशु-पक्षियों से भी बचाया जा सके। मौसम की मार भी कई बार अफीम की सफल पर पड़ जाती है। जिससे बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हो जाती है।

Advertisment

publive-image

यहां बता दें, किसानों को अफीम का लाइसेंस केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाता है। किसानों को सफल के एक-एक ग्राम का हिसाब नारकोटिक्स विभाग को देना होता है। फसल तैयार होने के बाद विभाग भी इसकी निगरानी करता है।

publive-image

अफीम की फसल को किसानों को चोर-लुटेरों और जंगली जानवरों से भी कड़ी सुरक्षा करनी पड़ती है। अफीम की फसल मालवा-निमाड़ के मंदसौर और नीमच के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी खूब होती है।

ये भी पढ़ें:मध्‍य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में आपस में भिड़े बाघ, पर्यटकों ने कैद किया वीडियो

Advertisment

सौरभ शर्मा साथी चेतन गौर और शरद जायसवाल गिरफ्तार: लोकायुक्त ने 5 घंटे की पूछताछ, कोर्ट से 4 फरवरी तक मिली रिमांड

Saurabh Sharma Arrested: लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा की निशानदेही पर उसके साथी चेतन गौर को गिरफ्तार कर लिया। चेतन को अरेरा कॉलोनी से हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी एक बड़ी कार्रवाई के तहत की गई। इसके बाद इनपुट मिलने पर शरद जायसवाल को भी लोकायुक्त की टीम ने हिरासत में ले लिया। बता दें आज ही दोपहर में सौरभ शर्मा ने भी सरेंडर किया था। लोकायुक्त की टीम ने करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद  उसे  भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट रूम में काफी बहस की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Opium Good Crop Neemuch Opium Good Crop Neemuch MP MP Opium Crop
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें