Advertisment

Operation Kaveri : 24 घंटों में 550 से ज्यादा भारतीयों को लाया सूडान से भारत! 72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद झड़पें जारी

अब तक बीते 24 घंटो में साढ़े पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को निकाल लिया गया है। वहीं पर अब तक तीन बैच में 561 लोगों को जेद्दाह पहुंचा दिया गया है।

author-image
Bansal News
Operation Kaveri :  24 घंटों में 550 से ज्यादा भारतीयों को लाया सूडान से भारत!  72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद झड़पें जारी

Operation Kaveri : सूडान में जहां एक तरफ राजधानी खार्तूम समेत देश के अन्य हिस्सों में युद्ध का दौर जारी है वहीं वर 72 घंटे में विराम दिया गया है। इस बीच ही सूडान और अन्य देशों में फंसे भारतीयों को भारत लाने का प्रयास ऑपरेशन कावेरी के तहत किया जा रहा है इसे लेकर ही अब तक बीते 24 घंटो में साढ़े पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को निकाल लिया गया है। वहीं पर अब तक तीन बैच में 561 लोगों को जेद्दाह पहुंचा दिया गया है।

Advertisment

ऑपरेशन कावेरी की क्या दी जानकारी

आपको बताते चलें कि, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज INS सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया। इसके बाद 148 और 135 भारतीयों को भारतीय वायु सेना के C-130J एयरक्राफ्ट से जेद्दाह लाया गया। अब इन्हें जल्द ही एयरलिफ्ट कर भारत लाया जाएगा। बता दें कि, सूडान में 4 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

लड़ाई में इतनों ने गंवाई जान

आपको बताते चलें कि, सेना और पैरामिलिट्री फोर्स (RSF) के बीच 15 अप्रैल को लड़ाई शुरू हुई थी। जहां पर अभी भी झड़पों का दौर जारी है। इसे लेकर जानकारी देते हुए वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (WHO) ने कहा कि,अब तक 459 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है। 4,072 लोग घायल हुए हैं। सूडान में 72 घंटे का सीजफायर 27 अप्रैल रात 12 बजे तक हैं। इस दौरान यहां से अन्य देशों को अपने नागरिकों को निकालने का समय है।

Advertisment

जाने आगे क्या होगा

यहां पर सूडान से भारतीयों को निकालने का प्रयास जहां पर जारी है वहीं पर UN रिफ्यूजी एजेंसी- UNHCR सूडान में रह रहे करीब 2 लाख 70 हजार शरणार्थियों के पलायन की तैयारी कर रहा है। सूडान में दूसरे देशों के 10 लाख से ज्यादा शरणार्थी रहते हैं। वहीं, 2021 के बाद से 3 लाख 70 हजार सूडानी नागरिकों ने पड़ोसी देश चाड में शरण ली है। मिडिल ईस्टर्न देश साइप्रस ने सूडान में फंसे विदेशी नागरिकों के रेस्क्यू के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में मदद करने की बात कही है।

Indian Sudan Operation Kaveri
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें