Advertisment

Online Hearing: बिना शर्ट सुनवाई में शामिल हुआ व्यक्ति, अदालत नाराज ने सुनाई खरी-खोटी..

Online Hearing: बिना शर्ट सुनवाई में शामिल हुआ व्यक्ति, अदालत नाराज ने सुनाई खरी-खोटी.. Online Hearing: The person who attended the hearing without shirt, the court got angry and heard the truth..

author-image
Bansal News
Online Hearing: बिना शर्ट सुनवाई में शामिल हुआ व्यक्ति, अदालत नाराज ने सुनाई खरी-खोटी..

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को ऑनलाइन सुनवाई में एक व्यक्ति के बिना शर्ट पहने शामिल होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह कोई सर्कस या सिनेमा नहीं है। न्यायमूर्ति देवन रामचन्द्रन की एकल पीठ ने कहा, ‘‘यह क्या है? क्या चल रहा है? यह अदालत है, कोई सर्कस या सिनेमा नहीं है।’’

Advertisment

न्यायाधीश ने अपनी अदालत में मुकदमे की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान उसमें शामिल हुए एक व्यक्ति को बिना शर्ट पहने देखा, जिसके बाद उक्त टिप्पणी की। इस गलती की ओर दो बार ध्यान आकर्षित किए जाने के बावजूद व्यक्ति ने जब उसे सुधारने में बहुत देर कर दी तब न्यायमूर्ति रामचन्द्रन ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति को सुनवाई से बाहर निकाल देंगे।

उन्होंने चेतावनी दी, ‘‘मैं लोगों को (ऑनलाइन सुनवाई से) बाहर निकालने को मजबूर हो जाउंगा, अगर वह ऐसे (बिना कपड़ों के) सुनवाई में आए तो।’’ इसके बाद उक्त व्यक्ति ने सुनवाई से लॉगआउट कर लिया। उच्च न्यायालय पिछले साल कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही ऑनलाइन सुनवाई कर रहा है।

नई दिल्ली लेटेस्ट न्यूज़ नई दिल्ली न्यूज़ एनसीआर लेटेस्ट न्यूज़ एनसीआर न्यूज़ zoom court hearings zoom court hearing zoom court virtual hearing virtual court hearings virtual court hearing virtual court Supreme Court order supreme court of india Patna High court online trial court online labour case hearing online high court online hearing of case Online Hearing online courts online court online case hearing online ncr news ncr Latest news malayalam news online labour court online hearing labour court online labor case online hearing kerala updates kerala tourist place Kerala Tourism kerala sex assault survivor moves high court kerala psc Kerala News Kerala High Court kerala government kerala covid news KERALA how to do a zoom court hearing how to connect online labor case hearing High Court hearing scheduled for voter id card online correction gold smuggling in kerala Delhi News delhi latest news courts court hearings court hearing court functioning online court cgit online hearing adjd online hearing
Advertisment
चैनल से जुड़ें