Advertisment

Online Games: बच्चों के लिए इस राज्य ने खोला 'डिजिटल नशा मुक्ति केद्र', पुलिस थानों को किया गया ‘बाल अनुकूल’ घोषित

Online Games: बच्चों के लिए इस राज्य ने खोला 'डिजिटल नशा मुक्ति केद्र', पुलिस थानों को किया गया ‘बाल अनुकूल’ घोषित

author-image
Bansal News
सावधान! ऑनलाइन क्लास की जगह बच्चे खेल रहे हैं गेम, जानिए इसपर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को ऑनलाइन गेम के आदी हो चुके बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य में ‘डिजिटल नशामुक्ति केंद्र’ स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने 20 और पुलिस थानों को ‘बाल अनुकूल’ घोषित किया। राज्य में इस तरह के थानों की संख्या 126 हो गई। पुलिस विभाग के तहत आने वाले नव निर्मित या मरम्मत किए गए इमारतों का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए विजयन ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि ऑनलाइन गेम के आदी बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस की तरफ से डिजिटल नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उनका यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में हाल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चे ऑनलाइन गेम की जाल में फंसे हैं।

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news Online Games online news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News kerala updates Kerala News kerala breaking hindi news update Digital De-addiction Center kerala Digital De-addiction Center for children Digital De-addiction Center Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें