Advertisment

Online Game: ऑनलाइन गेम पबजी ने ली युवक की जान! गेम खेलते हुए हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Online Game: ऑनलाइन गेम पबजी ने ली युवक की जान! गेम खेलते हुए हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम online-game-online-game-pubg-took-the-life-of-a-young-man-he-fainted-while-playing-the-game-died-before-reaching-the-hospital

author-image
Bansal News
Online Game: ऑनलाइन गेम पबजी ने ली युवक की जान! गेम खेलते हुए हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेलते-खेलते 19 वर्षीय एक दिव्यांग लड़का कथित तौर पर अचानक बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके स्थित शांतिनगर में रविवार दोपहर को हुई। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि परिजनों के अनुसार कक्षा 11वीं का छात्र दीपक राठौर रविवार दोपहर को अपने घर पर अपने मोबाइल फोन पर पबीजी खेलते समय अचानक अचेत हो गया। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि वह पैर से दिव्यांग था। हाल ही में उसने दसवीं की परीक्षा पास की थी और 11वीं में प्रवेश लिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया है। शर्मा ने बताया कि मृतक का विसरा जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा और उसके बाद ही उसकी मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। हालांकि, शुरुआती जांच में पता चलता है कि उसकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना हो सकता है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज yuvak ki maut Pradesh Breaking Hindi online gaming online game ne li jaan MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP dewas news death of a youth
Advertisment
चैनल से जुड़ें