Advertisment

OnePlus Watch Launch: OnePlus Watch 2 इस साइट पर आई नजर, जानिए लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Watch 12 इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं. भारत में BIS सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है।

author-image
Bansal news
OnePlus Watch Launch: OnePlus Watch 2 इस साइट पर आई नजर, जानिए लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Watch Launch: OnePlus Watch 2 इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं। बता दें यह 2021 में पेश की गई OnePlus Watch का अपग्रेड वर्जन है।

Advertisment

इस वॉच में काफी एडवांस फीचर्स होने वाले हैं। हालांकि सटीक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। तो आइये जानते OnePlus Watch के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में:

इस साइट पर आया नजर

OnePlus Watch 2 मॉडल नंबर “OPWWE231” के साथ भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है। इस सर्टिफिकेशन से पता चला है कि OnePlus तेजी से रिलीज के लिए तैयार हो सकता है।

पिछली लीक से स्मार्टवॉच के 2024 की शुरुआत में लॉन्च का पता चला है जो कि OnePlus 12 के साथ हो सकता है।

Advertisment

स्पेसिफिकेशन

अगर OnePlus Watch 2 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लीक्स और अफवाहों के अनुसार, OnePlus Watch 2 में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 चिपसेट दिया जाएगा।

इसके साथ AMOLED स्क्रीन होने की भी उम्मीद है। फास्ट चार्जिंग के साथ कई हेल्थ और फिटनेस-सेंट्रिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई स्मार्टवॉच कस्टम आरटीओएस-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम की जगह Wear OS पर काम करेगी।

Wear OS के साथ यूजर्स को Google Play, WhatsApp और Google Assistant समेत कई प्रकार के ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। Wear OS न होने की वजह से OnePlus Watch का परफॉर्मेंस ज्यादा तेज नहीं था।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Air Quality Index: दुनिया में सबसे प्रदूषितों की सूची में टॉप पर पहुंचा लाहौर शहर, ‘स्मॉग आपातकाल’ लागू

ED Raid: दिल्ली के एक और मंत्री पर गिरी गाज, राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ईडी का छापा

MP Election 2023: नामांकन वापिसी का आखिरी दिन आज, बागी नेताओं को मनाने का भी अंतिम मौका

Advertisment

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में धान पर घमासान, 23 में किसान देगा किसका साथ?

Film Release in November: इस महीने थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, दिवाली पर टाइगर-3 लेकर आएंगे सलमान

OnePlus Watch Launch, OnePlus Watch 2, OnePlus Watch, Tech News, Watch News, OnePlus, वनप्लस वाच लॉन्च, वनप्लस 2 

tech news oneplus OnePlus Watch OnePlus Watch 2 OnePlus Watch Launch Watch News वनप्लस 2 वनप्लस वाच लॉन्च
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें