/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Oneplus-Summer-Launch-Event.webp)
Oneplus Summer Launch Event: OnePlus 16 जुलाई यानी आज अपने समर लॉन्च इवेंट के लिए तैयारी कर रहा है।
ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी 4 नए प्रोडक्ट्स OnePlus Nord 4, OnePlus Watch 2R, OnePlus Pad 2 और OnePlus Nord Buds 3 Pro को लॉन्च करने वाली है।
इस इवेंट को विभिन्न प्लेटफार्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। हम आपको बता रहे हैं कि इस इवेंट में क्या लॉन्च हो सकता है और आप घर बैठे इस इवेंट को कैसे देख सकते हैं।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1813171721798885451
OnePlus Summer Launch Event लाइव कैसे और कहां देखें
OnePlus Summer Launch इवेंट 16 जुलाई को शाम 6:30 बजे IST पर शुरू होगा। अगर आप भी इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।
OnePlus के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप स्ट्रीम लाइव की नोटिफिकेशन पाने के लिए "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
OnePlus अपने सोशल मीडिया हैंडल जैसे कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वनप्लस लाइव स्ट्रीम करेगा। यहां से भी आप इस इवेंट को देख सकते हैं।
क्या-क्या हो सकता है लॉन्च
Oneplus Summer Launch Event में वनप्लस अपने नए नॉर्ड सीरीज फोन वनप्लस नॉर्ड 4, वनप्लस पैड 2, वनप्लस वॉच 2आर और वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो जैसे डिवाइस को लॉन्च कर सकता है।
OnePlus Pad 2: OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा।
यह टैबलेट 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,510 एमएएच की बैटरी से लैस होने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्स का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- मात्र 5,999 रुपए में मिलेगा शानदार फोन: 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 64GB ROM, लुक देख उड़ेंगे होश, जानें डिटेल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us