Advertisment

Onagadori Chicken : जानिए कहां मिलते है लंबे-लंबे पंख वाले स्पेशल चिकन

Onagadori Chicken : जानिए कहां मिलते है लंबे-लंबे पंख वाले स्पेशल चिकन onegadori cock with long and big wings found in japan vkj

author-image
deepak
Onagadori Chicken : जानिए कहां मिलते है लंबे-लंबे पंख वाले स्पेशल चिकन

Japanese Chicken : दुनिया में जीवों की ऐसी कई प्रजातियां पाई जाती है। जिनको पहचानना मुश्किल होता है। हम ऐसे ही एक जीव के बारे में बात करने जा रहे है जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा। हम उस मुर्गे के बारे में बताने जा रहे है जिसके पंख इतने लंबे होते है कि मुर्गा मोर की तरह दिखाई देता है। इस अनोखे चिकन का नाम ओनेगादोरी (THE Onagadori Chicken) कहा जाता है। यह खास मुर्गा दुर्लभ प्रजाति का होता है जो जापान में पाया जाता है।

Advertisment

दुर्लभ प्रजाति का अनोखा चिकेन के पंख 10 मीटर तक लंबे होते हैं। दूर से देखने पर यह खास मुर्गा मोर की तरह दिखाई देता है। जापान में इसे ‘आदरणीय पक्षी’ के रूम में जाना जाता है। ओनेगादोरी (THE Onagadori Chicken) नाम के इस चिकन को साल 1952 में स्पेशल स्टेटस दिया गया। जापान में इस खास चिकन के अंड़ो का एक्सपोर्ट करने पर पांबंदी है। ये ओनेगादोरी चिकन (THE Onagadori Chicken) अपनी खूबसूरत और लंबे पंखों के लिए मशहूर है। इस चिकन की अगर अच्छी तरह से देखभाल की जाए तो इसके पंख पूरी जिंदगी बढ़े और आकर्षक रह सकते है।

हजार साल पुराना है इसका इतिहास

इस ओनेगादोरी (THE Onagadori Chicken) मुर्गे का इतिहास हजारो साल पुराना है। खबरों के अनुसार बताया जाता है कि इस खास चिकन को 17वीं सदी में विकसित किया गया था। ओनेगादोरी चिकन जापान के शिंकोकु आइलैंड के तोसा प्रांत में पाए जाते हैं।

कहां से आया ओनेगादोरी मुर्गा

ओनेगादोरी चिकन कहां से आया और इसकी उत्पत्ति कैसे हुई यह अभी तक मालूम नहीं चल पाया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि लंबे पंख वाला यह पक्षी मिनोहिकी, टोटांंको, शोकोकु जैसे प्रजाति वाले पक्षी से मिला जुला पक्षी है। क्योंकि यह मुर्गा हमेशा इन पक्षियों के साथ रहता है। ओनेगादोरी मुर्गे (THE Onagadori Chicken) की लंबाई भी तेज़ी से बढ़ती है। वही इस प्रजाति की मुर्गियों की बात करे तो इनके पंख छोटे होते है, लेकिन मुर्गों की पूंछ असाधारण होती है। आमतौर पर इनकी पूंछ 1.5 मीटर लंबी होती है, जो हर साल 90 सेंटीमीटर बढ़ती है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें