/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-26-3.jpg)
राजौरी/जम्मू। Rajouri Encouter जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जाने रक्षा विभाग ने क्या दी जानकारी
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के पास दासल गुर्जन के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सेना और पुलिस ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को घेराबंदी की तथा तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
#WATCH जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दसल वन क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: सेना के अधिकारी
(वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है) pic.twitter.com/GPKbuXUslH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
मुठभेड़ अब तक जारी
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच रातभर गोलीबारी जारी रही। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और इसमें एक आतंकवादी मारा गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें