भोपाल। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले कमलनाथ को एक तगड़ा झटका लगा है। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बंगाल में कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया है। दरअसल 10 दिन पहले कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में बदलाव किया गया है। इस सूची में पहले कांग्रेस ने कमलनाथ को शामिल किया था। अब इस सूची में कमलनाथ का नाम हटा दिया गया है। कहा जा रहा है कि अब कमलनाथ दमोह विधायनसभा के उपचुनाव पर ध्यान दे रहे हैं।
इसी कारण इस संशोधित सूची में से कमलनाथ का नाम हटाकर सुबोधकांत सहाय का नाम जोड़ा गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पहले जब स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी तब दमोह विधानसभा पर उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई थी। अब कमलनाथ दमोह सीट पर फोकस करेंगे। साथ ही वह प्रचार के लिए असम जाएंगे। कमलनाथ 25 मार्च को आसम के पहले दौरे पर पहुंचेंगे। बता दें कि बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग होनी है। इससे कुछ ही दिन पहले स्टार प्रचारकों की सूची में बदलाव किया गया है। इस सूची में कमलनाथ का नाम हटाया गया है।
सुबोधकांत सहाय को किया शामिल…
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में कमलनाथ की जगह सुबोधकांत राय का नाम जोड़ा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्य ने पवन कुमार बंसल ने कहा कि पार्टी के सीनियर लीडर मनीष तिवारी को स्टार प्रचारकों की सूची में जोड़ा गया है। बीते 12 मार्च को जारी इस सूची में तिवारी का नाम नहीं था। बता दें, मनीष तिवारी G-23 की बैठक में शामिल हुए थे। इस कारण इस बैठक में शामिल होने वाले किसी भी लीडर को चुनार प्रचार की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। हालांकि अब पार्टी ने तिवारी को इस सूची में शामिल किया है। इस सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को भी शामिल किया गया है। सहाय अब कमलनाथ की जगह बंगाल में प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची संशोधित करके जारी कर दी गई है। अब जरूरत के हिसाब से स्टार प्रचारकों को बंगाल भेजा जाएगा।