Advertisment

Red Fort Violence: दिल्ली के लाल किला हिंसा मामले में एक लाख का इनामी गुरजोत सिंह अमृतसर से गिरफ्तार

Red Fort Violence: दिल्ली के लाल किला हिंसा मामले में एक लाख का इनामी गुरजोत सिंह अमृतसर से गिरफ्तार, One lakh reward Gurjot Singh arrested from Amritsar in Delhi Red Fort violence case

author-image
Shreya Bhatia
Red Fort Violence: दिल्ली के लाल किला हिंसा मामले में एक लाख का इनामी गुरजोत सिंह अमृतसर से गिरफ्तार

नई दिल्ली। (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगाने से जुड़े मामले के संबंध में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी का नाम गुरजोत सिंह है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, “सिंह को पंजाब में अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।”

Advertisment

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस से झड़प हो गई थी। ट्रैक्टर चला रहे कई प्रदर्शनकारी लाल किले पहुंचकर, इस ऐतिहासिक धरोहर के भीतर प्रवेश कर गए थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसके गुंबद और इसकी प्राचीर पर धार्मिक झंडे भी लगा दिए थे जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को पुलिस ने 26 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली करने की अनुमति दी थी, लेकिन ट्रैक्टर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर करीब तीन सौ उपद्रवी लाल किले पर पहुंच गए थे। वहां उन्होंने लाल किले के अंदर बलपूर्वक प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। एक समय तो ऐसा आया कि उपद्रवियों ने लाल किले पर कब्जा कर लिया था। आरोपपत्र में पुलिस ने कहा कि यह सुनियोजित घटना थी यह इससे भी पता चलता है कि दंगाइयों ने सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला किया। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने विभिन्न स्तर पर जांच कर 43 एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक करीब 150 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Advertisment
लाल किला हिंसा दिल्ली पुलिस दिल्ली गुरजोत सिंह violence tractor rally farmers protest tractor rally delhi Special cell redfort violence red fort violence Punjab Latest Delhi News in Hindi lal quila delhi Kisan Andolan Gurjot Singh Farmers protest delhi police Delhi News in Hindi Delhi News Delhi Hindi Samachar delhi arrested Amritsar accused 26th january violence
Advertisment
चैनल से जुड़ें