Advertisment

झारखंड में कोरोना से एक की मौत, मृतकों की संख्या 1049 हुई

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

रांची, 16 जनवरी (भाषाः) झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1049 हो गई। जबकि संक्रमण के 96 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 117480 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारी ने शुक्रवार रात को बताया कि संक्रमण से मौत राजधानी रांची में हुई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए 96 नए मामलों में से रांची में सर्वाधिक 33 नए मरीज मिले। इसके बाद पूर्व सिंहभूम (17) और पलामू (11) रहा।

झारखंड राज्य के 117480 संक्रमितों में से 115142 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि फिलहाल 1289 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Advertisment

राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 12858 नमूनों की जांच की गई।

भाषा, इन्दु, पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें