Advertisment

Onam 21 August 2021 : ओनम कल, जानिए इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त

author-image
Preeti Dwivedi
Onam 21 August 2021 : ओनम कल, जानिए इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। केरल समाज द्वारा मनाया जाने वाला Onam 21 August 2021 पवित्र त्योहार ओनम 21 अगस्त यानि कल शनिवार को मनाया जाएगा। हालांकि इस उत्सव की शुरुआत 12 अगस्त से हो चुकी हैयह केरल का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। इस त्योहार को थिरु-ओणम या थिरुवोनम भी कहा जाता है।

Advertisment

अगस्त और सितंबर के बीच इस त्योहार को मनाया जाता है। सौर कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार चिंगम महीने में मनाया जाता है। जब इस महीने में नक्षत्र थिरुवोनम प्रबल होता है।

ओणम का महत्व
ओणम को केरल के एक फसल उत्सव के रूप में मनाया Onam 21 August 2021 जाता है। जो मुख्य रूप से मलयाली भाषी मूल निवासियों का त्योहार है। दानव राजा महाबली, एक दयालु और स्नेह की भावना रखने वाले दानव का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। मान्यतानुसार वे इसी दिन केरल से लौटे थे।
इसी उपलक्ष्य में ओणम को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान घर-घर में साज-सज्जा की जाती है। लोग झूमते—गाते हैं। प्रसनन्नतापूर्वक इस त्योहार को सौहार्द से एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होकर मनाया जाता है।

यह है पौराणिक कथा —
पौराणिक कथानुसार राजा महाबली ने pauranik kathaदेवताओं को हराकर आकाश, पृथ्वी और पाताल लोक पर शासन किया था। सबसे दयालु राक्षसों में से महाबली को अपने लोगों से बहुत प्यार करता था। ऐसा देखकर देवता असुरक्षित महसूस करने लगे।उन्होंने भगवान विष्णु से राजा महाबली पर नियंत्रण करने का अनुरोध किया।

Advertisment

भगवान विष्णु ने उनके अनुरोध को स्वीकार किया। पांचवें अवतार के रूप में ब्राह्मण बौने वामन का अवतार लिया। जब राजा महाबली ने वामन से उनकी इच्छा के बारे में पूछा। तो उन्होंने “भूमि के तीन टुकड़े” मांगे। महाबली द्वारा वामन की इच्छा पूरी करने पर वे आकाश और पाताल लोक को घेरते हुए बढ़ने लगे। जैसे ही तीसरी भूमि लेने की बारी आई तो दुष्टात्मा के राजा ने अपना सिर चढ़ा दिया। ये देखकर, भगवान विष्णु प्रभावित हुए। उन्होंने ओणम के दौरान अपने राज्य की यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की। जिसके बाद से केरल में ओणम का त्योहार मनाया जाने लगा।

क्या है समय और मुहूर्त —

ओणम 2021 तिथि – शनिवार, 21 अगस्त, 2021

ओणम नक्षत्रम प्रारंभ – 20 अगस्त 2021 को रात 09:25 बजे

ओणम नक्षत्रम समाप्त – 21 अगस्त 2021 को रात 08:22 बजे

वामन राजाबली मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज क्यों मनाते हैं ओणम कैसे मनेगी ओणम कब है ओणम ओणम समय ओणम मुहूर्त ओणम 21 अगस्त 2021 Pradesh Breaking Hindi Onam tomorrow Onam 21 August 2021 MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya know its date Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP auspicious time
Advertisment
चैनल से जुड़ें