Advertisment

महिला दिवस पर CM शिवराज ने थानों में 100 निर्भया बाइक्स भेंजी, कहा— 600 और भेजेंगे

महिला दिवस पर CM शिवराज ने थानों में 100 निर्भया बाइक्स भेंजी, कहा— 600 और भेजेंगे On Women's Day, CM Shivraj sent 100 Nirbhaya bikes to the police stations, said - will send 600 more rd

author-image
govind Dubey
महिला दिवस पर CM शिवराज ने थानों में 100 निर्भया बाइक्स भेंजी, कहा— 600 और भेजेंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिसकर्मियों ने उठाई है। सुबह से सीएम चौहान महिला सुरक्षाकर्मियों घेरे में हैं। सीएम ने महिला कर्मियों के लिए वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisment


700 थानों में बनाई गई महिला डेस्क

CM शिवराज ने इस मौके पर कहा कि "700 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। थानों में स्कूटी की व्यवस्था की गई, जिससे महिला पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर जा सके। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मेरे लिए खास है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी आज ये बेटियां उठा रही हैं। मेरी बेटियों ने अपनी क्षमता का हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। ये बेटियां सशक्त और सक्षम हैं।'

100 वाहनों का फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी पार्क से ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के 100 वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इन वाहनों को निर्भया बाइक्स नाम दिया गया है। सीएम ने बताया कि आज 100 वाहन महिला पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं। अगले चरण में 600 वाहन उपलब्ध कराएंगे। जिससे की महिला पुलिसकर्मी माताओं-बहनों की तुरंत मदद कर सकेंगी।

Advertisment

महिलाओं की मदद करेंगी निर्भया बाइक्स

शिवराज ने कहा कि पुलिस सेवा में बेटियों ने सफलता हासिल प्राप्त की है। इन बेटियों को बधाई देता हूं, जो अब पीड़िता की मदद के लिए मौके पर तुरंत पहुंच सकेंगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें