Advertisment

Amit Shah: ‘विकास दिवस’ पर गृह मंत्री बोले, मोदी के नेतृत्व में विकास का पहिया चलता रहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah ने शनिवार को कहा कि, देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीत ली है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को.....

author-image
Bansal news
Amit Shah: ‘विकास दिवस’ पर गृह मंत्री बोले, मोदी के नेतृत्व में विकास का पहिया चलता रहा

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah ने शनिवार को कहा कि, देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीत ली है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाली इस महामारी के प्रकोप के दौरान भी भारत ने विकास की रफ्तार को कम नहीं होने दिया।

Advertisment

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे ‘विकास दिवस’ पर डिजिटल संबोधन में गृह मंत्री Amit Shah ने कहा, ‘‘जब पूरी दुनिया में विकास का पहिया थम गया था तब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति बनी रही। हमने कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी और यहां तक कि लड़ाई जीती भी। इसी के साथ हमने विकास भी जारी रखा।’’

शाह Amit Shah ने इस अवसर पर 5,300 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया और आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि इनमें से करीब 900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर उनके लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में काम शुरू किया गया, 630 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ और 241 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

शाह Amit Shah, जो सहकारिता मंत्री भी हैं, उन्होंने कहा, ‘‘सड़कों, पुलों, जल और बिजली आपूर्ति, गरीबों के लिए आवास आदि से जुड़ी 3,322 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ, जिसका मतलब है कि इन्हें कोरोना वायरस महामारी के दौरान बनाया गया और पूरा भी किया गया।’’

Advertisment

उन्होंने Amit Shah कहा, ‘‘गुजरात में, 3,322 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन तथा बीते दस दिन में ऐसी अनेक परियोजनाओं का शुरू होना दिखाता है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान गुजरात ने सुनिश्चित किया कि विकास कभी रुके नहीं।’’ रूपाणी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की और नितिन पटेल ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ सात अगस्त 2016 को ली थी। दिसंबर 2017 में भाजपा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पुन: पदभार संभाला।

शाह Amit Shah ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रूपाणी और उप मुख्यमंत्री पटेल के नेतृत्व में गुजरात के लोगों ने वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अविस्मरणीय योगदान रहा। उन्होंने कहा, ‘‘विकास के पथ पर बढ़ते रहने के लिए हमने कोरोना वायरस महामारी की पहली और दूसरी लहर को भी पार कर लिया।’’

Advertisment

शाह ने कहा कि गुजरात विभिन्न क्षेत्रों में या तो पहले स्थान पर है या फिर शीर्ष पर पहुंचने के रास्ते पर है। उन्होंने रूपाणी और पटेल के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी गुजरात में विकास निर्बाध जारी रहा। उन्होंने गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण कार्य के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘इस बात पर मुझे गर्व है कि नरेंद्रभाई ने गुजरात में ऐसी प्रणाली की शुरुआत की कि जब वह यहां से गए (प्रधानमंत्री बने) तब भी विकास कार्य जारी रहे और विजयभाई और नितिनभाई ने नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए रास्ते पर विकास को और गति दी। उन्होंने गुजरात में शांति, सुरक्षा सुनिश्चित की और वे सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं।’’

Advertisment

शाह Amit Shah ने अहमदाबाद से गांधीनगर के मार्ग पर पांच ओवरब्रिज के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार जताया। इनमें से दो ओवरब्रिज का उद्घाटन शनिवार को किया गया। उन्होंने मोदी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री रहते समय प्रस्तावित की गयी सुजलाम सुफलाम योजना की व्यवहार्यता पर सवाल खड़ा करने के लिए विपक्ष को आड़े हाथ लिया। इस योजना के तहत झीलों को गहरा करने, जलाशयों से गाद निकालने और उनका पुनरुद्धार करने, नहरों की सफाई करने जैसे काम किये जाते हैं।

मध्य प्रदेश राजनीति UP politics news in Hindi UP Politics News UP politics Hindi news up political leaders news in Hindi up political leaders news up political leaders latest news up political leaders breaking news politics viral news in Hindi politics viral news politics viral Hindi news politics updates in Hindi politics updates politics update Hindi news politics trending news in Hindi politics trending news politics news in Hindi Politics News politics latest news in Hindi politics latest news politics Hindi trending news Politics Hindi News politics Hindi latest news politics breaking news in Hindi politics breaking news politics breaking Hindi news political leaders news in Hindi political leaders news political leaders Hindi news MP politics News in Hindi MP Politics News MP politics Hindi news MP political leaders news in Hindi MP political leaders news MP political leaders latest news MP political leaders breaking news Madhya Pradesh political news Amit Shahhindi news Amit Shah news in hindi amit shah news Amit Shah Latest News Amit Shah hindi Amit Shah breaking news Amit Shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें