Advertisment

Today History: आज के दिन ही नेताजी ने बनाई थी आजाद हिंद सरकार, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History:  सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है।

author-image
Bansal news
Today History: आज के दिन ही नेताजी ने बनाई थी आजाद हिंद सरकार, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History:  सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद’ का नाम दिया।

Advertisment

23 जनवरी 1897 को जन्मे सुभाष चंद्र बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है।

1921 में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर देश की आजादी की लड़ाई में उतरे सुभाष चंद्र बोस को उनके उग्र विचारों के कारण देश के युवा वर्ग का व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ का ओजपूर्ण नारा दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 21 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

Advertisment

1296: अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया।

1797: अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीच्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया।

1805: स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया।

1833: स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है।

Advertisment

1934: जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।

1943: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई।

1950: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया।

1954: भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता एक नवम्बर से लागू हुआ।

1970: नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2001: दुनियाभर में खौफ का कारण बने एंथ्रैक्स ने अमेरिका में तीसरे व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। डाक घर का एक कर्मचारी इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित मिला।

Advertisment

2003:  चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास शुरू। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

2012:  सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।2013 - कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

2014: प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को हत्या के एक मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

ये भी पढे़ं:

MP Election 2023: भोपाल में आज से भरे जाएंगे नामांकन, जारी हो सकती है बीजेपी की अगली लिस्ट

Weather Update Today: इन 3 राज्यों में बारिश की आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Hottest Chilli Peppers: दुनिया की 5 सबसे तीखी म‍िर्च, देंखे तस्वीरें

Korean Girl Beauty: क्या आप भी चाहती है कोरियन गर्ल जैसी खूबसूरती, अपना लीजिए ये खास तरीके

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जानें अपना राशिफल

today history today history in hindi india today history today history in hindi india today history india in hindi today history in india
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें