Advertisment

1 May History: आज ही के दिन 1886 में मजूदरों ने अपने हक के लिए उठाई थी आवाज, जानिए Aaj ka itihaas

1 May History: एक मई का दिन इतिहास में ‘मजदूर दिवस’ के तौर पर दर्ज है। दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन लगभग 138 साल पुराना है।

author-image
Manya Jain
1 May History: आज ही के दिन 1886 में मजूदरों ने अपने हक के लिए उठाई थी आवाज, जानिए Aaj ka itihaas

1 May History: एक मई का दिन इतिहास में ‘मजदूर दिवस’ के तौर पर दर्ज है। दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन लगभग 138 साल पुराना है। मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर 1877 में आंदोलन शुरू किया।

Advertisment

इस दौरान यह दुनिया के विभिन्न देशों में फैलने लगा। एक मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की। इसमें 11,000 कारखानों के कम से कम तीन लाख अस्सी हज़ार मज़दूर शामिल हुए और वहीं से एक मई को ‘मजदूर दिवस’ के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।

International Labour Day History and Significance why it is celebrated on 1st may every year - International Labour Day: 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास

    देश-दुनिया के इतिहास में 1 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं 

देश-दुनिया के इतिहास में एक मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1886 : अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल, मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी।

Advertisment

1897 : स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

1908 : प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।

भारत में आज ही के दिन हुई थाी मुजफ्फरपुर की वो घटना, जानिए इसकी पूरी कहानी | Indian history Muzaffarpur case Khudiram bose Praffulla chaki Indian Revolutionaries Viks – News18 हिंदी

1914 : कार निर्माता ‘फोर्ड’ ऐसी पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया था।

1923 : भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1956 : जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।

Advertisment

1960 : महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य बने थे।

1960 में आज ही के दिन बंबई राज्य कैसे विभाजित होकर गुजरात और महाराष्ट्र बना; व्याख्या की

1972 : देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।

2009 : स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी थी।

2011 : अमेरिका में 2001 के हमले के षडयंत्रकर्ता ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें