Advertisment

Diwali 2023: काशी के इस घाट पर दिवाली की रात होती है अनूठी तंत्र-साधना, दी जाती है बलि

दिवाली की रात तंत्र शास्त्र की महारात्रि होती है। इस दिन सन्यासी व अघोरी अपनी नकारात्मक शक्तियों को सिद्ध करके विजय हासिल करते हैं।

author-image
Bansal news
Diwali 2023: काशी के इस घाट पर दिवाली की रात होती है अनूठी तंत्र-साधना, दी जाती है बलि

Diwali 2023: दिवाली की रात तंत्र शास्त्र की महारात्रि होती है। इस दिन सन्यासी व अघोरी अपनी नकारात्मक शक्तियों को सिद्ध करके विजय हासिल करते हैं। अमावस की काली अंधेरी रात, जब अंधेरा इतना गहरा जाता है कि हाथ को हाथ दिखाई नहीं देता। तब ऐसे में मां लक्ष्मी निकलती हैं अपना ऐश्वर्य लुटाने। मंत्र जाप और सिद्धि के लिए भी दीपावली की रात सबसे शुभ मानी गई है।

Advertisment

ऐसा ही नजारा दीपावली की रात काशी के मणिकर्णिका घाट पर मशाननाथ मंदिर का था। जलती चिताओं के बीच डमरू और घड़ियालों की तेज आवाज के साथ होती आरती, मंदिर में गूंजते हर-हर महादेव के नारे गूंजते हैं।

बताया जाता है कि साधना में ऐसी आत्माओं को शक्तियों द्वारा बुलाया जाता है, जिन्हें मुक्ति नहीं मिली हो। इन्‍हें तंत्र पूजा से मोक्ष की प्राप्ति कराई जाती है।

लोगों की भीड़ में भी कुछ विशेष होती हैं गतिविधियां 

इस घाट पर हर दिवाली की रात, लोगों की भीड़ में भी कुछ विशेष गतिविधियां होती हैं। वहां पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए दीपों की पूजा की जाती है, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके घर में सुख-शांति बनी रहे। लोग वहां दीपावली की कथाएं सुनते हैं और परंपरागत नृत्यों का आनंद लेते हैं।

Advertisment

इस विशेष घाट की महिमा इसमें है कि यहां दी जाने वाली बलियां और अनुष्ठानों के माध्यम से लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। यहां लोग अपनी समस्याओं का समाधान और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की कामना करते हैं।

विशेष तंत्र-मंत्र के अनुष्ठान के माध्यम से वहां लोग अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

औघड़दानी के रूप में विराजते हैं महादेव

''काशी सिर्फ एक ऐसी नगरी है, जहां महादेव खुद औघड़ दानी के रूप में महा शमशान में विराजते हैं। तामसिक क्रिया करने के लिए नरमुंडो में खप्‍पर भरकर 40 मिनट तक आरती की जाती है। तामसिक साधना करने वालों को चमत्‍कारी सिद्धियां मिलती हैं।

Advertisment

इस दौरान साधक अपने मंत्रों और कार्यों को सिद्ध करता है।

श्मशान पर बैठकर महाकाली की उपासना और शक्ति का आह्वान किया जाता है। नारियल और नीबू की बलि दी जाती है। इस साधना को तामसी क्रिया कहा जाता है।

शुभ होता है काशी में मृत्यु

''काशी दुनिया में सिर्फ ऐसी नगरी है, जहां मानव के मृत्यु को भी मंगल माना जाता है। शव यात्रा में मंगल वाद यंत्रों को बजाया जाता है। मणिकर्णिका महाश्मशान बाबा का निवास स्थान है। इसलिए यहां श्रृष्टि के तीनों गुण सत्व, रज और तम समाहित हैं।

शास्त्र के अनुसार, शव का दर्शन, बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन के बराबर माना जाता है, क्योंकि शव ही शिव है और शिव ही सत्य है।''

Advertisment

दीपावली की रात होती है तंत्र साधना

ऐसी मान्‍यता है कि अनादि काल से देश में दीपावली की रात तंत्र साधना की जाती रही है। मणिकर्णिका घाट पर मशान नाथ मंदिर में भी दीपावली की रात विशेष अनुष्ठान किया जाता है। बाबा की साधना में तामसी भोग के साथ 11 खप्परों को शराब से भरा जाता है। जलती चिताओं के बीच पूजा की जाती है।

बताया जाता है कि मणिकर्णिका महाश्मशान वही जगह है, जहां कई सालों की तपस्या के बाद महादेव ने भगवान विष्णु को संसार संचालन का वरदान दिया था। इसी घाट पर शिव ने मोक्ष प्रदान करने की प्रतिज्ञा की थी।

ये भी पढ़ें:

Indian Navy: नौसेना के विमान आइएल- 38 सी ड्रैगन ने ली विदाई, 46 साल की सेवा के बाद कहा अलविदा

Viral News: मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे बेचना है’…झलका पिता का दर्द, जानिए वायरल तस्वीर में चौंकाने वाली सच्चाई

NZ vs SA: न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसी होगी पिच, टीम और मैच की रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

Google Map Facts: बिना इंटरनेट के चलेगा Google Maps, करना होगा ये छोटा सा काम, बैटरी के साथ डेटा भी होगा सेव

corona virus diwali Deepawali diwali 2023 burning pyre burning pyre in Varansi diwali tantra sadhna how to tantra sadhna Worship for world welfare
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें