Advertisment

Katani News: अवैध संबंध के शक में घरवाली ने बाहरवाली की कुल्हाड़ी से हत्या कर नाले में दफना दिया शव

Katani News: अवैध संबंध के शक में घरवाली ने बाहरवाली की कुल्हाड़ी से हत्या कर नाले में दफना दिया शव On-suspicion-of-illegal-connection-the-housewife-murdered-the-outsider-with-an-ax-and-buried-the-body-in-the-drain

author-image
Bansal News
Bhopal: भोपाल की महिला खिलाड़ी की रोहतक में मिली लाश, शव को जलाने का किया गया प्रयास, जेब से निकला यह सुराग...

कटनी। प्रदेश के कटनी जिले से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंधों के शक के चलते दूसरी महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने अपने भाई की मदद से मृतक महिला का शव नाले में दफना दिया। अज्ञात शव मिलने के बाद मामले में जांच की गई। पुलिस ने जांच में हत्या का खुलासा किया है।

Advertisment

यह है पूरा मामला
मामला कटनी जिले कुंडम थाना क्षेत्र में सिमरिया गांव का है। यहां रहने वाली रुक्मिणी (25) पति नरेश बर्मन 11 मई 2020 से घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी कुंडम थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच में जानकारी मिली कि रुकमणी गांव के ही पूरनसिंह (35) से प्रेम करती थी। पूरनसिंह भी शादीशुदा है। रुकमणि और पूरनसिंह दोनों के ही दो-दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले रुक्मिणी अपने पति नरेश बर्मन और बच्चों को छोड़कर पूरनसिंह के साथ जबलपुर रहने चली गई। जब इसकी खबर पूरनसिंह की पत्नी सम्मोबाई को लगी तो दोनों के बीच कफी विवाद हुआ। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद सम्मोबाई और रुक्मिणी पूरनसिंह के साथ जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में रहने लगी थीं। तीनों लोग यहां मजदूरी करते थे।

कोरोना के बाद लौटे वापस गांव
कोरोना महामारी की दस्तक के बाद सभी मजदूर अपने गांव आ गए। यहां आकर रुक्मिणी अपने पति के साथ रहने लगी। एक दिन रुक्मिणी और सम्मोबाई दोनों जंगल में लकड़ियां बीनने गईं थीं। यहां दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और हाथापाई भी हुई। इसके बाद सम्मोबाई ने रुक्मिणी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। रुक्मिणी की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख सम्मोबाई अपने भाई के पास मायके चली गई। सम्मोबाई ने अपने भाई को सारी बात बताई और अगले दिन आकर सम्मोबाई और उसके भाई ने रुक्मिणी को पास में ही एक नाले में दफना दिया। पुलिस को अज्ञात शव मिला तो मामले की जांच की गई। जांच में जब सम्मोबाई से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने सम्मोबाई और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Bansal Group Bansal News Bansal News MP CG CG Breaking News bansal bhopal news bansal mp news Bansal News Live Tv bansal mp today news bansal mp Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal bhopal news avaidh sambandh katani me mahila ne ki hatya katni me hatya mahila ki hatya mahila ne ki hatya pati ki premika ki gatya prem sambandh ke shaq me hatya puran singh rukmani
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें