Advertisment

Republic Day 2024: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगी, आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी

Republic Day 2024: मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की प्राचीन जनसंसद मुरिया दरबार को प्रदर्शित करेगी।

author-image
Agnesh Parashar
Republic Day 2024: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगी, आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी

भोपाल। Republic Day 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की प्राचीन जनसंसद मुरिया दरबार को प्रदर्शित करने आज नई दिल्ली रवाना हो रही बालिकाओं की टीम से चर्चा की।

Advertisment

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं की टीम से चर्चा में कहा कि हम सबके लिए यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि (Republic Day 2024) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में प्रदर्शित की जा रही है। छत्तीसगढ़ से इस बार मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी के लिए आप सभी दिल्ली जा रहे हैं। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

सीएम साय को जब उनके प्रस्थान की सूचना अधिकारियों द्वारा दी गई तो उन्होंने तत्काल उन बच्चियों से बात करवाने को कहा और दिल्ली के लिए अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पे मौजूद इन बालिकाओं से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। साय ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि (Republic Day 2024) गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

सीएम ने किया बालिकाओं का उत्साहवर्धन

उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों ने हमेशा प्रदेश का नाम ऊंचा किया आज एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर (Republic Day 2024) उत्कृष्ट प्रदर्शन का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड पर पूरे विश्व की दृष्टि हमारे भारतवर्ष पर रहती है।

Advertisment

यह एक ऐसा अवसर होता है जहां देशभर की कला संस्कृति से अवगत होने का मौका मिलता है और इन सब बालिकाओं को छत्तीसगढ़ की महान और प्राचीन आदिवासी भारतीय संस्कृति को दिखाने का मौक़ा मिला है।

साय ने विश्वास जताया कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारी बेटियां छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पुरातन परंपराओं को देश ही नहीं बल्कि वैश्विक मानचित्र पर पहचान दिलाने में कामयाब होंगी।

सीएम ने बालिकाओं से की बात

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर समूह की बालिकाओं से अनौपचारिक चर्चा करते हुए उनके नाम व उनकी भूमिका के बारे में भी पूछा। अपने बीच,अप्रत्याशित रूप से और यात्रा के ठीक पहले, मुख्यमंत्री को पाकर अत्यंत उत्साह में दिखीं और झांकी में  अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का निश्चय दिखाया।

Advertisment

दुर्ग स्टेशन से दिल्ली रवाना हो रही बालिकाओं की टीम ने मुख्यमंत्री साय से कहा कि वे सभी अपनी प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे।

मुरिया दरबार की परंपराओं दिखाएगी झांकी

छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है।

देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित किया गया है।

Advertisment

कर्तव्यपथ पर होगा प्रदर्शन

नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर (Republic Day 2024) होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। इस झांकी में केंद्रीय विषय आदिम जन-संसद के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है।

बस्तर का जनजातीय समाज का दर्शन

यह झांकी भारत में लोकतंत्र के जन्म और विकास की कहानी को दिखाएगी। झांकी का सामने का हिस्सा दर्शा रहा है कि बस्तर का जनजातीय समाज आदिकाल से लेकर अब तक स्त्री प्रधान रहा है। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में एक स्त्री को अपनी बात रखते हुए दर्शाया गया है। मध्य भाग में बस्तर की आदिम जनसंसद को दर्शाया गया है, जिसे मुरिया दरबार के नाम से जाना जाता है।

बस्तर के प्राचीन राजा लिमऊ की दिखेगी झलक

मुरिया दरबार बस्तर दशहरे का एक सार्थक प्रजातांत्रिक और सर्वमान्य आकर्षण है। झांकी के पीछे के हिस्से में बस्तर की प्राचीन राजधानी बड़े डोंगर में स्थित लिमऊ राजा नाम के स्थान को दर्शाया गया है। लोककथाओं के मुताबिक आदि काल में जब कोई भी राजा नहीं था, तब जनजातीय समाज एक नीबू को पत्थर के प्राकृतिक सिंहासन पर रखकर आपस में ही निर्णय ले लिया करता था।

झांकी की सजावट जनजातीय समाज की शिल्प-परंपरा के ‘‘बेलमेटल और टेराकोटा शिल्पों‘‘ से की गई है। बेलमेटल शिल्प का नंदी सामाजिक आत्मविश्वास और सांस्कृतिक सौंदर्य का प्रतीक है। टेराकोटा शिल्प का हाथी लोक की सत्ता का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:

Bengaluru Murder Case: बेटे की हत्या में गिरफ्तार महिला CEO ने बताई करतूत, सब कैसे हुआ

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में बड़ा खुलासा, IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया ने पूछताछ में खोले राज

Panchak January 2024: सावधान आज रात से शुरु हो रहे हैं मृत्यु पंचक, क्या करें, क्या नहीं

Top Hindi News Today: मल्लिकार्जुन खड़गे बने I.N.D.I.A के चेयरपर्सन, CM नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इनकार!

Divya Pahuja Murder: नहर से बरामद हुई दिव्या पाहुजा की लाश, आरोपी बलराज ने खोले राज

Chhattisgarh Republic Day Duty Path Delhi Republic Day 2024 Tableau of Chief Minister Vishnu Dev Sai Tableau of Muria Darbar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें