Advertisment

Chhattisgarh News: धनतेरस पर प्रदेश में लोगों ने जमकर की खरीदी, 26 हजार से ज्यादा बिकी टू-व्हीलर

अनुमान लगाया गया है कि धनतेरस पर करीब 26 से भी ज्यादा बाइकें बिकी हैं। वहीं 4 हजार के करीब प्रदेशभर में कारें बिकी हैं।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh News: धनतेरस पर प्रदेश में लोगों ने जमकर की खरीदी, 26 हजार से ज्यादा बिकी टू-व्हीलर

रायपुर। धनतेरस पर प्रदेश में लोगों ने जमकर खरीददारी की है। दिनभर ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल रही। बाजारों में भीड़ बढ़ने से कई घंटों तक सदर बाजार, पंडरी, मालवीय रोड पर जाम भी लगा रहा। इस साल आटोमोइबल का बिजनेस शानदार रहा।

Advertisment

अनुमान लगाया गया है कि धनतेरस पर करीब 26 से भी ज्यादा बाइकें बिकी हैं। वहीं 4 हजार के करीब प्रदेशभर में कारें बिकी हैं। इन वाहनों की बुकिंग लोगों ने सप्ताह भर से लेकर महीनों पहले ही कर ली थी।

आटोमोइबल का व्यापार रहा शानदार

आटोमोइबल के साथ ही ज्वेलरी का व्यापार भी अच्छा खासा हुआ। सराफा बाजार भी धनतेरस में चमक उठा और लोगों ने जमकर खरीदारी की। राजधानी के सराफा बाजार में लोगों की भीड़ रही। अनुमानित तौर कहा जा रहा है कि धनतेरस पर लगभग 1,318 करोड़ का कारोबार हुआ है।

सराफा बाजार में दिखी रौनक

त्योहारी व शादी सीजन के हिसाब से पारंपरिक गहनों के साथ ही नए फैशनेबल गहनों की रेंज भी सराफा दुकानों में उपलब्ध है। इस साल सराफा बाजार में सोने के सिक्कों की तुलना में मंगलसूत्र, चैन, नेकलेस, कंगन, टाप्स सहित अन्य आभूषणों की बिक्री ज्यादा हुई।

Advertisment

आभूषणों दी गई विशेष छूट

बाजार में उपभोक्ताओं को बनवाई में छूट का आफर दिया गया। विशेषकर डायमंड के गहनों में ज्यादा छूट दी गई। इस वर्ष त्योहारी सीजन के साथ ही चुनावी सीजन भी चल रहा है।

उपभोक्ताओं को दिए आकर्षक आफर

इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों द्वारा भी उपभोक्ताओं को आकर्षक आफर दिए गए। इसके अंतर्गत टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित अन्य उत्पादों पर आकर्षक छूट व उपहार भी दे रहे। साथ ही फाइनेंस कंपनियों द्वारा भी कैशबैक आफर दिया गया।

लोग त्योहारी व शादी सीजन के हिसाब से उपहार देने के उद्देश्य से भी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 30 फीसद ज्यादा कारोबार हुआ है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, दतिया में AAP को लगा झटका, प्रद्युम्न सिंह तोमर की बिगड़ी तबीयत

EPFO News: नौकरी बदलते ही PF अकाउंट को करवा लें मर्ज, स्टेप-बाय-स्टेप समझें प्रोसेस

World Cup 2023: दिवाली के दिन खेलने उतरेगी टीम इंडिया, इतिहास में सिर्फ 2 बार हुआ ऐसा

Advertisment

Raipur News: दीपावली पर्व पर बाजार में बढ़ी फूलों की मांग, 200 रुपये किलो तक पहुंचे रेट

Narak Chaturdashi 2023: क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी, कैसे हुई इसकी शुरूआत, आइए जानते हैं

रायपुर  न्यूज, धनतेरस पर्व 2023, छत्तीसगढ़ न्यूज, दीपावली पर्व 2023, धनतेरस खरीददारी, Raipur News, Dhanteras Festival 2023, Chhattisgarh News, Diwali Festival 2023, Dhanteras Shopping

raipur news chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज dhanteras shopping रायपुर  न्यूज diwali festival 2023 दीपावली पर्व 2023 Dhanteras Festival 2023 धनतेरस खरीददारी धनतेरस पर्व 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें