Advertisment

Omicron Variant: 89 देशों में ओमीक्रोन से हाहाकार, डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो रहे मामले

Omicron Variant: 89 देशों में ओमीक्रोन से हाहाकार, डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो रहे मामले Omicron Variant: Outcry from Omicron in 89 countries, cases are doubling in one and a half to three days

author-image
Bansal News
Omicron Variant: 89 देशों में ओमीक्रोन से हाहाकार, डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो रहे मामले

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 89 देशों में ओमीक्रोन स्वरूप की पहचान की जा चुकी है और यह उन स्थानों पर डेल्टा स्वरूप की तुलना में तेजी से फैलता है, जहां संक्रमण का सामुदायिक स्तर पर प्रसार अधिक है। इसके मामले डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो जाते हैं।

Advertisment

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को अपनी 'एनहैंसिंग रेडिनेस फॉर ओमीक्रोन (बी.1.1.529): टेक्निकल ब्रीफ एंड प्रायोरिटी एक्शन्स फॉर मेंबर स्टेट्स' रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा उपलब्ध आंकड़ों को देखते हुए आशंका है कि ओमीक्रोन उन स्थानों पर डेल्टा से आगे निकल जाएगा, जहां सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है, '16 दिसंबर 2021 तक, डब्ल्यूएचओ के सभी छह क्षेत्रों में 89 देशों में ओमीक्रोन स्वरूप की पहचान की गई है। जैसे-जैसे अधिक डेटा उपलब्ध होगा, ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में वर्तमान समझ विकसित होती रहेगी।'

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि ओमीक्रोन डेल्टा की तुलना में तेजी से फैलता है। यह सामुदायिक प्रसार वाले देशों में डेल्टा स्वरूप की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है। डेढ़ से तीन दिन में इसके मामले दोगुने हो जाते हैं। इस हिसाब से फरवरी तक तीसरी लहर की संभावना है।

Advertisment
विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ कोरोना वायरस ओमिक्रॉन वैरिएंट डेटा ओमिक्रॉन वैरिएंट ओमिक्रॉन प्रभावित देश World News in Hindi world health organization who on omicron variant WHO variant omicron variant of concern variant uk omicron variant third covid wave south african variant omicron SARS-CoV-2 virus omicron: new covid variant omicron variant update omicron variant uk omicron variant symptoms omicron variant news omicron variant in india Omicron variant data omicron variant covid omicron variant cases uk omicron variant cases omicron variant omicron uk omicron new variant omicron latest news omicron in india Omicron in Europe omicron crisis omicron covid-19 variant omicron covid variant omicron covid omicron cases in india omicron cases Omicron affected countries omicron news in hindi International News hindi news Delta variant Covid Variant covid omicron variant covid omicron covid 19 vaccine covid 19 coronavirus variant coronavirus in europe coronavirus corona virus corona omicron variant #omicron variant reinfection
Advertisment
चैनल से जुड़ें