Advertisment

Omicron Variant: देश में पैर पसार रहा 'ओमीक्रोन', अब तक आंकड़े 780 के पार

Omicron Variant: देश में पैर पसार रहा 'ओमीक्रोन', अब तक आंकड़े 780 के पार Omicron Variant: is spreading in the country, so far the figure has crossed 780

author-image
Bansal News
Omicron Variant: देश में पैर पसार रहा 'ओमीक्रोन', अब तक आंकड़े 780 के पार

Omicron cases in India। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 781 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 241 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 21 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 238 मामले, महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

Advertisment

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 9,195 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,08,886 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 77,002 हो गई। 302 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,80,592 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 62 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 77,002 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,546 की वृद्धि दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

who on omicron variant variant omicron variant uk omicron variant omicron virus india omicron virus in india omicron variant who omicron variant update omicron variant spread in india omicron variant sa ph omicron variant pakistan omicron variant of covid-19 omicron variant news omicron variant lockdown Omicron variant live updates omicron variant latest omicron variant kya hai omicron variant in india omicron variant hindi omicron variant good news omicron variant covid omicron variant cases in india omicron variant cases omicron variant bad news omicron variant omicron update omicron news india omicron news omicron India omicron in india omicron covid-19 variant omicron covid variant omicron covid omicron coronavirus variant omicron cases in india omicron new omicron variant europe omicron variant Covid Variant covid omicron variant coronavirus update omicron cases in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें