Advertisment

Omicron Variant India: कोरोना वायरस के नए स्वरूप को शिकस्त देने वाला डॉक्टर दोबारा हुआ पाॅजिटिव

Omicron Variant India: कोरोना वायरस के नए स्वरूप को शिकस्त देने वाला डॉक्टर दोबारा हुआ पाॅजिटिव Omicron Variant India: The doctor who defeated the new form of corona virus again became positive

author-image
Bansal News
Omicron Variant India: कोरोना वायरस के नए स्वरूप को शिकस्त देने वाला डॉक्टर दोबारा हुआ पाॅजिटिव

बेंगलुरु। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ Omicron Variant India को कथित तौर पर शिकस्त दे चुका शहर का एक डॉक्टर फिर से कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है। यह डॉक्टर भारत में ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित मिले पहले दो लोगों में से एक है। इस बीच, पुलिस ने उस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो अधिकारियों को सूचना दिए बिना देश से बाहर चला गया है।

Advertisment

गुजराती मूल का दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति यहां पृथक-वास में था और वह सूचना दिए बिना दुबई के लिए रवाना हो गया। बृहत बेंगलुरु महानगरपालिका के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह सच है कि ओमीक्रोन स्वरूप Omicron Cases in India से संक्रमित मिला डॉक्टर फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है।’’

अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि संबंधित डॉक्टर को पृथक-वास में रखा गया है और उसे हल्के लक्षण हैं। इस बीच, पुलिस ने उस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन कर और अधिकारियों को बिना सूचना दिए देश से बाहर चला गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों को बिना बताए संक्रमित व्यक्ति को जाने देने को लेकर यहां के एक पांच सितारा होटल के प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और कर्नाटक महामारी रोग अधिनियम, 2020 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment
coronavirus latest news coronavirus treatment "articleSection coronavirus cases in india new covid variant omicron variant coronavirus variants Coronavirus India Update coronavirus updates covid 19 vaccine omicron cases in india omicron in india omicron India omicron variant cases in india omicron variant india omicron virus india omicron symptoms coronavirus india india coronavirus cases coronavirus live news Coronavirus information WHO world health organization coronavirus india live updates covid cases covid news covid vaccines Delta variant Coronavirus Vaccination Covid India LNJP Hospital Covid guidelines South Africa coronavirus prevention covid new variant b.1.1.529 7 December 2021 corona live tracker coronavirus active cases in india today Coronavirus active cases India coronavirus fresh cases in india coronavirus india statistics coronavirus omicron india coronavirus omicron india latest update coronavirus prevention tips coronavirus vaccine registration coronavirus vaccine statistics covid -19 recent news covid live news Covid travel bans covid vaccinations covid-19 latest information covid-19 latest update india delhi lnjp hospital updates highly-transmissible omicron International flight resumption Karnataka travel ban news Karnataka travel guidelines New Covid-19 Omicron variant New strain New travel rules for Omicron new variant omicron symptoms omicron case india omicron cases india omicron coronavirus india live update omicron severity omicron travel restrictions omicron travel rules omicron travel updates total covid-19 vaccinations in india
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें