Advertisment

Omicron Variant: ओमीक्रोन के साथ तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन के आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

Omicron Variant: ओमीक्रोन के साथ तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन के आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान Omicron Variant: Corona growing rapidly with Omicron, you will be surprised to know the figures of one day

author-image
Bansal News
Omicron Variant: ओमीक्रोन के साथ तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन के आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 161 नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह अद्यतन आंकडों में यह जानकारी दी।ओमीक्रोन स्वरूप के 1,431 मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं। कोरोना वायरस के नए स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351,केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं।

Advertisment

मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के दैनिक मामले 65 दिन बाद 16,000 से अधिक के आंकडे को पार कर गए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,61,579 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,781 हो गई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं तथा 220 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,81,080 हो गई है।देश में छह अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 22,431 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 30 नवंबर को उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक लाख के पार चली गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मामले संक्रमण के मामलों का 0.30 प्रतिशत हैं, जबकि संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है। इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,420 की वृद्धि हुई है।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Advertisment

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Omicron Variant- Corona Update omicron variant threat to india omicron variant spread in india omicron variant news omicron variant india omicron variant in india omicron variant covid omicron variant cases in india omicron variant omicron threat in india omicron news india omicron news omicron India omicron in india omicron covid-19 variant omicron covid variant omicron covid omicron coronavirus variant omicron cases in india omicron new omicron cases in india india omicron tally india coronavirus india corona alert india coronavirus update omicron cases in india Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona update corona news in india corona cse in india corona cases in india corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें